Haldwani Nagar Nigam Board Meeting : डेढ़ अरब वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष महज 55 करोड़ जुटा पाया निगम

नव सम्मिलित वार्डों को सफाई कर्मचारी दो वर्ष बाद भी नहीं मिले हैं।पांच करोड़ की नियमित कूड़ा वाहन संचालित होने पर भी असमंजस बरकरार है। पार्षद प्रस्तावों पर कार्य न होने का हवाला देते हैं लेकिन दस्तावेजों में बजट की कमी नहीं है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:19 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:19 AM (IST)
Haldwani Nagar Nigam Board Meeting : डेढ़ अरब वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष महज 55 करोड़ जुटा पाया निगम
Haldwani Nagar Nigam Board Meeting : डेढ़ अरब वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष महज 55 करोड़ जुटा पाया निगम

गणेश पांडे, हल्द्वानी : नव सम्मिलित वार्डों को सफाई कर्मचारी दो वर्ष बाद भी नहीं मिले हैं। पांच 5करोड़ की नियमित कूड़ा वाहन संचालित होने पर भी असमंजस बरकरार है। पार्षद प्रस्तावों पर कार्य न होने का हवाला देते हैं, लेकिन दस्तावेजों में बजट की कमी नहीं है। गुरुवार को नगर निगम सभागार में भारी-भरकम बजट पेश किया गया। पिछले चार वर्षों में निगम सालाना 55 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं कर पाया। कागजों में बजट डेढ़ अरब से ऊपर पहुंचता है। वित्तीय वर्ष में 152.60 करोड़ वार्षिक आय के सापेक्ष निगम 55.35 करोड़ जुटा पाया। सालाना व्यय 53.58 करोड़ रहा।

‌चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए निगम ने 108.92 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष की अवशेष धनराशि के साथ यह रकम 151.14 करोड़ पहुंचती है। वित्तीय वर्ष में 142.83 करोड़ खर्च का लक्ष्य तय है। इसमें 54.14 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, बोनस, पेंशन, एरियर आदि पर व्यय होगा। 10 करोड़ रुपये बिजली सामग्री खरीद व स्ट्रीट लाइट की देखरेख कर रही कंपनी को अनुबंध के अनुरूप किश्तों के भुगतान में खर्च होंगे। स्वास्थ्य अनुभाग 6.16 करोड़ की लागत से वाहन व 4.50 करोड़ से स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की खरीद करेगा।

सड़क, नाली, पुलिया, पार्क आदि मद में 15 करोड़ रुपये व्यय करने की बात कही है। हालांकि पिछले चार वर्षों में इस मद में सर्वाधिक 29.18 लाख रुपये 2017-18 में व्यय हुए। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 53.58 करोड़ कुल व्यय के सापेक्ष 30.95 करोड़ वेतन-भत्ते व एरियर आदि पर खर्च हो गया। 2019-20 में 54.01 करोड़ वार्षिक खर्चों में 31.26 करोड़ वेतन-भत्तों पर व्यय हुआ। वर्ष 2020-21 में 2.07 करोड़ रुपये विविध व्यय किया गया। पिछले वर्ष यह व्यय 1.02 करोड़ था। 2021-22 में 2.42 करोड़ रुपये अलाव जलाने, वर्दी व छाता खरीदने, दिवस व जयंती आदि अवसरों पर खर्च करने के लिए प्रस्तावित किया गया।

‌चार वर्षों में निगम का आय-व्यय (करोड़ में)

‌वित्तीय वर्ष आय व्यय

‌2017-18 43.84 46.13

‌2018-19 69.44 55.72

‌2019-20 63.21 54.01

‌2020-21 55.35 53.58

chat bot
आपका साथी