हल्‍द्वानी नगर निगम में जुड़े नए वार्डों से कूड़ा उठाने के लिए जुटाने होंगे दो करोड़

नैनीताल के नव सम्मिलित वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की तैयारी शुरू हो गई है। चौबीस हजार घरों से कूड़ा उठान के लिए नगर निगम को सालाना दो करोड़ रुपये की जरूरत होगी। कूड़ा उठान के बदले लिए जाने वाले यूजर चार्ज से इसकी भरपाई की जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 08:07 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 08:07 AM (IST)
हल्‍द्वानी नगर निगम में जुड़े नए वार्डों से कूड़ा उठाने के लिए जुटाने होंगे दो करोड़
हल्‍द्वानी नगर निगम में जुड़े नए वार्डों से कूड़ा उठाने के लिए जुटाने होंगे दो करोड़

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : नैनीताल के नव सम्मिलित वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की तैयारी शुरू हो गई है। चौबीस हजार घरों से कूड़ा उठान के लिए नगर निगम को सालाना दो करोड़ रुपये की जरूरत होगी। कूड़ा उठान के बदले लिए जाने वाले यूजर चार्ज से इसकी भरपाई की जाएगी।

ठोस कचरा प्रबंधन के तहत सामान्य परिवारों के लिए 60 रुपये मासिक यूजर चार्ज तय है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अलग-अलग श्रेणी में 50 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये यूजर चार्ज लेने का प्राविधान है। नव सम्मिलित 27 वार्डों से कूड़ा उठान के लिए निगम को वाहन लगाने साथ चालक, परिचालक व सुपरवाइजर तैनात करने होंगे।

स्टाफ के वेतन, वाहन के डीजल खर्च, रखरखाव व बीमा आदि पर सालाना दो करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। हालांकि शतप्रतिशत यूजर चार्ज वसूली से दो करोड़ की धनराशि जुटाना मुश्किल नहीं है। निगम प्रशासन इसका खाका तैयार करने में जुटा हुआ है। 31 कूड़ा वाहनों व तीन कांपेक्टर की आपूर्ति नगर निगम को जल्द होने वाली हैं।

कूड़ा उठान पर व्यय होने वाली अनुमानित राशि

80 चालक, परिचालक वेतन   8.00 लाख

नौ सुपरवाइजर वेतन            1.25 लाख

35 वाहनों का डीजल व्यय      4.90 लाख

वाहन बीमा, रखरखाव आदि   20.00 लाख

(नोट: वाहन बीमा व रखरखाव का खर्च सालाना, जबकि शेष मासिक व्यय है।)

शहरवासियों व निगम के हित में जो बेहतर वही होगा

नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि नए वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने के लिए एजेंसी से अनुबंध करने व खुद काम करने के दो विकल्प हैं। इसका खाका तैयार हो रहा है। शहरवासियों व निगम के हित में जो बेहतर होगा उस पर काम किया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी