हल्द्वानी ब्‍लॉक प्रमुख सीट एससी महिला रिजर्व, सिर्फ तीन बीडीसी में किसी एक की चमकेगी किस्‍मत

वीवीआइपी ब्लॉक में शामिल हल्द्वानी का प्रमुख बनने के लिए मुकाबला तीन महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किन्हीं दो के बीच होगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:21 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 11:21 AM (IST)
हल्द्वानी ब्‍लॉक प्रमुख सीट एससी महिला रिजर्व, सिर्फ तीन बीडीसी में किसी एक की चमकेगी किस्‍मत
हल्द्वानी ब्‍लॉक प्रमुख सीट एससी महिला रिजर्व, सिर्फ तीन बीडीसी में किसी एक की चमकेगी किस्‍मत

हल्द्वानी, गोविंद बिष्ट : वीवीआइपी ब्लॉक में शामिल हल्द्वानी का प्रमुख बनने के लिए मुकाबला तीन महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किन्हीं दो के बीच होगा। सुमित्रा प्रसाद जहां कांग्रेस की तरफ से सबसे मजबूत दावेदार हैं, वहीं जयदेवपुर पाडली या खड़कपुर सीट से भाजपा का उम्मीदवार तय हो सकता है। हल्द्वानी में अनुसूचित जाति की सिर्फ तीन महिलाएं क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। ऐसे में प्रमुख का पूरा समीकरण इनके ही इर्द-गिर्द घूमेगा।

पिछले चुनाव में ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कांग्रेस के भोलादत्त भट्ट ने भाजपा के आनंद दरम्वाल को हराया था। बाद में सीमा विस्तार होने पर भट्ट का गांव नगर निगम में शामिल हुआ तो उपचुनाव में आनंद दरम्वाल बाजी मार गए। वहीं, पंचायत चुनाव में आरक्षण के चलते इस बार प्रमुख की सीट पर एससी महिला को मौका मिला है। हल्द्वानी में बीडीसी की कुल 39 सीटें हैं। इनमें से प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद चुनकर आई हैं, जो कांग्रेस से जुड़ी हैं। वहीं, बरेली रोड की खड़कपुर सीट से रूपा देवी और लामाचौड़ क्षेत्र की पाडली सीट से कमला आर्य क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। सुमित्रा कांग्रेस की दावेदार है, लिहाजा भाजपा के पास रूपा देवी और कमला आर्य का ही विकल्प बचता है। ये दोनों सदस्य भी भाजपा के समर्थन से प्रमुख की दावेदारी करने को राजी हैं। प्रदीप बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि पार्टी में पहले सभी की राय ली जाएगी। फिर आलाकमान के निर्देश के मुताबिक, सभी आठ ब्लॉकों में जिताऊ उम्मीदवार उतारे जाएंगे। भाजपा के पास दावेदारों की कमी नहीं।

57 साल में पहली बार मौका

हल्द्वानी में ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज होने के लिए पहली बार एससी महिला को मौका मिला है। भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए यह सीट महत्वपूर्ण है, लिहाजा जीत की रणनीति बननी शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में 12वां ब्लॉक प्रमुख चुना जाएगा।

अब तक ये रहे प्रमुख

सोबन सिंह दरम्वाल, बालादत्त सुयाल, लाल सिंह क्वीरा, राजेंद्र बिष्ट, सरिता बिष्ट, गोपाल सिंह नेगी, शांति भट्ट, लाखन निगल्टिया, संध्या डालाकोटी, भोलादत्त भट्ट, आनंद सिंह दरम्वाल।

chat bot
आपका साथी