भाजपा को हराने के लिये जी-जान से काम करेंगे किसान : गुरनाम सिंह चढूनी

केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस लेने व एमएसपी की गारंटी देने की किसानों की मांग को मानने के लिये तैयार नहीं हैं। इसलिये किसान अब सरकार बदलकर किसानों के हित में काम करने वाली सरकार व प्रतिनिधि चुनेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:53 PM (IST)
भाजपा को हराने के लिये जी-जान से काम करेंगे किसान : गुरनाम सिंह चढूनी
भाजपा को हराने के लिये जी-जान से काम करेंगे किसान : गुरनाम सिंह चढूनी

जागरण संवाददाता, सितारगंज : केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस लेने व एमएसपी की गारंटी देने की किसानों की मांग को मानने के लिये तैयार नहीं हैं। इसलिये किसान अब सरकार बदलकर किसानों के हित में काम करने वाली सरकार व प्रतिनिधि चुनेंगे। इसके लिये किसान आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिये जी-जान से कार्य करेंगे। कहा की इसके लिये प्रत्येक सीट पर किसान पंचायत कर प्रत्याशी तय किये जाने में कोई बुराई नहीं है। किसान अपना विधायक चुनने की क्षमता रखते हैं। यह बातें शनिवार नगर स्थित आगरा श्री गुरुद्वारे में किसानों से मिलने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने प्रेस वार्ता में कहीं।

चढूनी ने कहा कि केंद्र सरकार पूजीपति साथियों के लिए काम कर रही है। क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधि अपनी जनता की सुनने के बजाय अपनी पार्टी की नीतियों की बात करते हैं। वह लोकतंत्र में गुलामों की तरह पार्टी के थोपे निर्णय मानने को मजबूर हैं। कृषि कानून किसानों के हित में नहीं होने के बावजूद जनप्रतिनिधि अपनी सरकार के पक्ष में ही बोलने लगते हैं। जिस जनता ने उन्हें चुना है उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वोट किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का है लेकिन कम्पनियां उन पर राज कर ही है।

चढूनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने साफ किया है वे केवल एमएसपी घोषित करेंगे। सरकार एमएसपी पर भी वार्ता करने को तैयार नहीं है। एमएसपी पर खरीदने की गारंटी नहीं देते हैं। सरकार केवल पीडीएस में बटने वाला राशन खरीदती है। इसमें केवल छह फिसद उपज की एमएसपी की खरीद होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत आयात नीति के कारण किसानों की उपज सस्ते दामों पर खरीद होती है। किसानों को हर साल एमएसपी नहीं मिलने से करीब चार लाख करोड़ का नुकसान हो रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह महार, साहब सिंह बिजटी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी