अल्मोड़ा के चौखुटिया में तारबाड़ में फंसा गुलदार, घंटों बाद वन विभाग की टीम ने छुड़ाया

गांव में तेंदुआ सड़क किनारे लगे तारबाड़ में फंस गया। खुद को छुड़ाने के लिए घंटों तक छटपटाता रहा। उसे देखने के लिए मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजस्व पुलिस व पीआरडी जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 06:39 AM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 06:39 AM (IST)
अल्मोड़ा के चौखुटिया में तारबाड़ में फंसा गुलदार, घंटों बाद वन विभाग की टीम ने छुड़ाया
तेंदुआ जंगली जानवरों से खेतों की सुरक्षा को पेड़ों के सहारे लगाए गए तारबाड़ में फंस गया।

संवाद सहयोगी, चौखुटिया (अल्मोड़ा) : तहसील के जमणियां गांव में तेंदुआ सड़क किनारे लगे तारबाड़ में फंस गया। खुद को छुड़ाने के लिए घंटों तक छटपटाता रहा। उसे देखने के लिए मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजस्व पुलिस व पीआरडी जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद अल्मोड़ा से पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश कर पिंजरे में कैद किया। पकड़ा गया नर तेंदुआ लगभग आठ वर्ष का है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकार की खोज में निकला तेंदुआ बुधवार तड़के सड़क किनारे जंगली जानवरों से खेतों की सुरक्षा को पेड़ों के सहारे लगाए गए तारबाड़ में फंस गया। सुबह करीब छह बजे किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी तो खबर वाइरल हो गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। दोपहर तक यह क्रम जारी रहा। शोर सुन कई बार तेंदुआ आक्रमक मूड में आ गया। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने में राजस्व कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

....फिर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

दोपहर बाद अल्मोड़ा से रेस्क्यू इंचार्ज भुवन चंद्र आर्य की टीम तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने मौके पर पहुंची। दस मिनट की मशक्कत के बाद करीब दो बजे उन्होंने ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया। बाद में वन्यजीव को अल्मोड़ा अल्मोड़ा ले जाया गया।

तेंदुए को देखने लोगों में उत्सुकता रही

तेंदुए को देखने के लिए खेतों का काम छोड़ महिलाएं भी मौके पर आ धमकी। वाहनों से आने-जाने वाले यात्री भी कुछ देर वहीं रुक गए। राजस्व पुलिस लोगों को नजदीक जाने से रोकती रही।

ये अधिकारी रहे मौके पर मुस्तैद

तहसीलदार हेमंत सिंह मेहरा, एसओ अशोक कांडपाल, उप वनक्षेत्राधिकारी विक्रम कैड़ा, वन दरोगा चंद्रशेखर त्रिपाठी, हीरा सिंह, संजय रावत, प्रधान कला देवी, आनंद नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, मनीष बिष्ट, शेखर चंद्र, ईश्वर चंद्र रौतेला, अंकित बडौनी, शंकर गिरि गोस्वामी, सोनिया, सोनू कांडपाल, आनं बल्लभ, बहादुर सिंह, रमेश पांडे, प्रेम कुमार, गोपाल व नरेश प्रसाद आदि।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी