एक माह में दो महिलाओं को मारने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, दो शिकारियों को किया तैनात

रानीबाग क्षेत्र में गौला बैराज के समीप शनिवार सुबह गुलदार का शिकार बनीं वृद्ध महिला एड़ी देवता को दूध चढ़ाने जा रही थीं। दो घंटे बाद महिला का शव बरामद हुआ।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:54 AM (IST)
एक माह में दो महिलाओं को मारने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, दो शिकारियों को किया तैनात
एक माह में दो महिलाओं को मारने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, दो शिकारियों को किया तैनात

हल्द्वानी, जेएनएन : रानीबाग क्षेत्र में गौला बैराज के समीप शनिवार सुबह गुलदार का शिकार बनीं वृद्ध महिला एड़ी देवता को दूध चढ़ाने जा रही थीं। दो घंटे बाद महिला का शव बरामद हुआ। एक माह के भीतर गुलदार के दूसरी महिला को मारने से क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया है। गौला बैराज के समीप रहने वाली 60 वर्षीय पुष्पा सांगुड़ी पशुपालक थीं और दुग्ध व्यवसाय करती थीं। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुष्पा बैराज पार जंगल में स्थित ऐड़ी मंदिर में दूध चढ़ाने जा रही थी। उनके साथ कालोनी में ही रहने वाली पशुपालक चार अन्य महिलाएं भी थीं। सभी का दूध चढ़ाने के बाद घास लेकर लौटने का प्लान था। करीब साढ़े नौ बजे मंदिर से आधा किमी पहले ही पत्थर से पीछे से घात लगाए गुलदार ने पुष्पा पर झपट्टा मार दिया। जब तक साथी महिलाएं कुछ समझ पाती, गुलदार पुष्पा को गला पकड़कर जंगल की ओर खींच ले गया।

गुलदार आदमखोर घोषित, दो शिकारी तैनात

एक माह के भीतर दूसरी महिला की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ टीआर बीजू लाल ने बताया कि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ. राजीव भरतरी को घटना से अवगत कराया गया। डॉ. राजीव ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही दो शिकारियों को आदमखोर गुलदार को माने के लिए नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा गौला बैराज के समीप के जंगल में घटनास्थल के पास पिंजड़ा लगाया है। मृतका पुष्पा के परिजनों को वन विभाग की ओर से तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलायी जाएगी। इसमें से एक लाख रुपये दे दिए गए हैं। रेंजर भोपाल सिंह मेहता ने परिवार के हालात देखते हुए 10 हजार रुपये अपनी ओर से आर्थिक मदद दी गयी है। 

सुबह महिला को मारा, दोपहर में श्रमिक पर झपटा

गौला बैराज के जंगल महिला को मौत के घाट उतारने से लोग दहशत में जी ही रहे थे कि दोपहर में गुलदार ने एक और श्रमिक पर हमला कर दिया। गुलाबघाटी मोड़ के सामने नदी पार पसौली ग्राम सभा के तोक दानी जाला में रहने वाला नेपाली शाली ग्राम मजदूरी करता है। दोपहर में वह खेतों में सफाई का काम कर रहा था। करीब ढाई बजे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। नेपाली शालीग्राम के साहस दिखाने से गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें

बीस दिन से गांव में मंडरा रहा था तेंदुआ, लापरवाह बना रहा विभाग, मौका लगते ही महिला को बनाया निवाला

chat bot
आपका साथी