नगर के दौला वार्ड मेें दिनदहाड़े गुलदार का हमला, खेत में काम कर रही महिला को किया घायल

नगर के दौला वार्ड में गुलदार ने हमला कर खेतों में काम कर रही एक महिला को घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को सेना अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:28 PM (IST)
नगर के दौला वार्ड मेें दिनदहाड़े गुलदार का हमला, खेत में काम कर रही महिला को किया घायल
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : नगरीय क्षेत्र में गुलदार के हमले की सभासदों की आशंका सोमवार को सच साबित हुई। नगर के दौला वार्ड में गुलदार ने हमला कर खेतों में काम कर रही एक महिला को घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को सेना अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

सोमवार को प्रात: 10 बजे दौला वार्ड की 66 वर्षीय देवकी देवी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान झाडिय़ों में छुपे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आस-पास के लोगों मौके पर पहुंच गए, लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ा। गुलदार के हमले से देवकी देवी के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। पूर्व सैनिक परिवार की महिला को तत्काल सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

घटना के बाद सभासद भावना नगरकोटी ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि टीम मौके पर भेज दी गई है। दौला से कुछ रोज पूर्व कासनी क्षेत्र में तीन रोज पूर्व गुलदार का जोड़ा दिखाई दिया था। घनी आबादी के बीच गुलदार के हमले से लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने गुलदार को अविलंब आबादी वाले क्षेत्र से बाहर किए जाने की मांग की है।

तीन रोज पूर्व नगर पालिका के सभासद अनिल माहरा ने नगरीय क्षेत्र के आस-पास बड़ी संख्या में गुलदार दिखाई देने का मामला जिलाधिकारी के सामने रखते हुए घटना से पूर्व लोगों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं हुई। नगर के चंडाक क्षेत्र में भी आए दिन लोगों को गुलदार दिखाई दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी