नैनीताल में अवैध निर्माण की भेंट चढ़ा हरा बांज का पेड़, दो दिन पहले रोका था अवैध निर्माण

सीआरएसटी स्कूल के पीछे की तरफ अवैध निर्माण करने के दौरान विशालकाय बांज का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। दो दिन पहले ही प्राधिकरण द्वारा सीआरएसटी स्कूल के पीछे की तरफ नवनिर्मित अवैध निर्माण सील किया था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:07 PM (IST)
नैनीताल में अवैध निर्माण की भेंट चढ़ा हरा बांज का पेड़, दो दिन पहले रोका था अवैध निर्माण
हरे पेड़ो को नुकसान पहुँचाने के बावजूद वन विभाग द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में अवैध निर्माण कार्यों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग धड़ल्ले से प्राधिकरण की नाक के नीचे जमकर अवैध निर्माण कर रहे हैं। इतना ही नहीं निर्माण करने के दौरान हरे पेड़ो की भी आहुति दी जा रही है। सीआरएसटी स्कूल के पीछे की तरफ अवैध निर्माण करने के दौरान विशालकाय बांज का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। दो दिन पहले ही प्राधिकरण द्वारा सीआरएसटी स्कूल के पीछे की तरफ नवनिर्मित अवैध निर्माण सील किया था। जिसमे स्वामी द्वारा हरे बांज के पेड़ की जड़े काट उसके नीचे की जगह खाली कर दी गयी थी। निर्माणकार्य के दौरान हरे पेड़ो को नुकसान पहुँचाने के बावजूद वन विभाग द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जम कर अवैध निर्माण किये जा रहे है। दो दिन पूर्व प्राधिकरण की टीम ने मल्लीताल क्षेत्र में अभियान चलाया तो पाया कि एक व्यक्ति द्वारा तीन मंजिला अवैध भवन बना दिया गया है। साथ ही भवन के ठीक बगल में पहाड़ी को काट एक और भवन बनाने की तैयारी है। जिसमें एक बांज के पेड़ की जड़े भी काट दी गयी है। जिससे पेड़ के नीचे लगातार मलबा गिर रहा था।

इस दौरान प्राधिकरण ने भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के साथ ही नवनिर्मित निर्माण को सील कर दिया गया था। गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान नवनिर्मित भवन परिसर में बांज का पेड़ जड़ से उखड़ गया। जिसने नवनिर्मित भवन के साथ ही बगल में स्थित अवैध निर्माण को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि भवन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

चालानी कार्रवाई कर वन विभाग ने छुड़ाया पल्ला

शहर में अवैध निर्माणों को लेकर प्राधिकरण तो उदासीन है ही वन विभाग भी इसको लेकर सुस्त बना हुआ है। मल्लीताल आबादी क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान स्वामी द्वारा पेड़ की जड़े खाली कर दी गयी और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण के दौरान अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जा रहे है। मल्लीताल क्षेत्र में भी पेड़ गिरने के संबंध में रेंजर से जानकारी मांगी तो उन्होंने स्वामी रवि कुमार का दो दिन पूर्व ही 20 हजार का चालान कर देने की बात कही।

chat bot
आपका साथी