राज्यपाल और सीएम कल पहुंचेंगे नानकमत्ता, मुख्य सचिव संधू भी आएंगे साथ
प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी रविवार को नानकमत्ता पहुंच रहे हैं। राज्यपाल और सीएम सुबह 9.50 बजे नानकमत्ता पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा आदि की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
नानकमत्ता, जागरण संवाददाता : प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी रविवार को नानकमत्ता पहुंच रहे हैं। राज्यपाल और सीएम सुबह 9.50 बजे नानकमत्ता पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा आदि की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर व एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी ने शनिवार को गुरुनानक अकेडमी स्कूल के खेल मैदान में बने हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकरी ली। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि राज्यपाल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सुबह 9.50 बजे नानकमत्ता स्थित गुरुनानक एकेडमी में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे।
यहां से कार से गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में पहुंचकर मत्था टेकेंगे। राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गुरमीत सिंह गुरुद्वारा नानकमत्ता जाएंगे। इस बीच करीब एक घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद पूर्वाह्न 11.25 बजे हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नानकमत्ता विधायक ने बताया कि राज्यपाल और सीएम के साथ मुख्य सचिव एसएस संधू भी आएंगे। प्रशासन ने आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा-व्यवस्था का चाकचौबंद प्रबंध होगा।