International Yog Day 2021 : नैनीताल के खुशनुमा मौसम में राज्यपाल ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

International Yog Day 2021 प्रदेश पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। पर अंतराराष्ट्रीय योग दिवस की सुबह पर मौसम अचानक खुल गया और सुहावना हो गया। पहाड़ से मैदान तक धूप खिल गई। ऐसे सुहावने मौसम में आम से खास तक ने उल्लास से योगाभ्यास किया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:24 PM (IST)
International Yog Day 2021 : नैनीताल के खुशनुमा मौसम में राज्यपाल ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
नैनीताल राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन प्रांगण में योगाभ्यास किया।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मौसम ने भी खूब साथ दिया। पूरे प्रदेश पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। सीमांत के पिथौरागढ़ से लेकर नैनीताल-हल्द्वानी तक कई जगहों पर काफी नुकसान भी हुआ। जगह-जगह सड़कों पर मलबा आने से आवागमन बाधित हुआ है। पर अंतराराष्ट्रीय योग दिवस की सुबह पर मौसम अचानक खुल गया और सुहावना हो गया। पहाड़ से मैदान तक गुनगुनी धूप खिल गई। ऐसे सुहावने मौसम में आम से खास तक ने उल्लास पूर्वक योगाभ्यास किया।

नैनीताल राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन प्रांगण में योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को योग की शुभकामनाएं भी दी। मल्लीताल झील किनारे योग प्रशिक्षक ललित बिष्ट ने युवाओं को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रणामम व तमाम आसन कराए गए। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने भूमियांधर स्थित आवास पर योग किया। नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने हल्द्वानी स्थित आवास पर योगाभ्यास किया। उधर जिला मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए ऑनलाइन योग पर फोकस रहा। योग प्रशिक्षकों ने साधकों को ऑनलाइन योग कराया और स्वस्थ व निरोगी काया के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अयारपाटा निवासी योग शिक्षिका गायत्री ने साथी गीता के साथ भुजंग आसन, स्थानासन समेत अन्य आसन किये। आर्ट ऑफ लिविंग की योग शिक्षिका मीनाक्षी जोशी कोविड महामारी की दूसरी लहर से लगातार कोविड संक्रमितों व अन्य को ऑनलाइन योग सिखा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी उन्होंने सुबह से ऑनलाइन योग के टिप्स दिए। मीनाक्षी के अनुसार कोविड काल में 1200 कोविड संक्रमितों ने स्वस्थ होने को योग का सहारा लिया। अब कोविड की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए बच्चों के लिए योग की कक्षाएं शुरू की गई हैं। सेंट जोसफ कॉलेज के छात्रों से शुरुआत हो चुकी है। यह योग प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : योग से कोराेना महामारी को मात देने का संदेश, पहाड़ से मैदान तक गूंजा 'करो योग रहो निरोग'

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी