मैंने अपने जीवन में इंदिरा जैसी सुलझी, समझदार और सम्मानजनक महिला नेता नहीं देखी : राज्यपाल

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंदिरा की मौत को प्रदेश की राजनीति की बड़ी क्षति करार दिया। कहा कि अपने जीवन में उन्होंने इतनी सुलझी समझदार और सम्मानजनक महिला नेता नहीं देखी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:14 PM (IST)
मैंने अपने जीवन में इंदिरा जैसी सुलझी, समझदार और सम्मानजनक महिला नेता नहीं देखी : राज्यपाल
मैंने अपने जीवन में इंदिरा जैसी सुलझी, समझदार और सम्मानजनक महिला नेता नहीं देखी : राज्यपाल

नैनीताल, जागरण संवाददाता : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंदिरा की मौत को प्रदेश की राजनीति की बड़ी क्षति करार दिया। कहा कि अपने जीवन में उन्होंने इतनी सुलझी, समझदार और सम्मानजनक महिला नेता नहीं देखी। वह हमेशा ही जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती थी। जिसमें कतई राजनीतिक झलक देखने को नहीं मिलती थी। रविवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नैनीताल राजभवन पहुंची। जहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

देर शाम राज्यपाल ने पत्रकार वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की मौत पर शोक संवेदना प्रकट कर कहा कि इंदिरा का 47-48 वर्ष का राजनीतिक कार्यकाल रहा। इस दौरान उनकी भी कई मुलाकातें इंदिरा से हुई। कहा कि देहरादून में हुए विधानसभा सत्र में उन्होंने कई बार इंदिरा को जनहित के कई मुद्दे गंभीरता से रखते हुए सुना है। उनके मुद्दों में कभी भी उन्हें यह प्रतीत नहीं हुआ कि वह कांग्रेस पार्टी की बात विधानसभा में रख रही हो। उन्होंने इंदिरा की मौत को उत्तराखंड की राजनीति की बड़ी क्षति करार दिया। कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में ऐसी महिला नेत्री मिलना मुश्किल है।

इंदिरा की शालीनता को लेकर सुनाया संस्मरण

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि इंदिरा ना सिर्फ एक सफल राजनीतिक नेता रही, बल्कि वह बहुत ही शालीन और सुलझी हुई महिला थी। उन्होंने इंदिरा की शालीनता को लेकर बीते वर्ष देहरादून में आयोजित विधानसभा सत्र को लेकर संस्मरण सुनाया। उन्होंने कहा कि देहरादून में आयोजित विधानसभा सत्र को लेकर सभी कांग्रेसी विधानसभा भवन के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। जब वह संबोधन के लिए विधानसभा भवन पहुंची तो सभी कांग्रेसियों ने उनकी राह रोक ली। यह देख इंदिरा सामने आई और सभी कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर उन्हें अंदर भेजा। जिसके बाद वापस ही मैं भी उन्होंने अपनी सीट छोड़कर बाहर जाने का रास्ता दिया। जिससे वह बेहद प्रभावित हुई।

कोविड रोकथाम को करेंगी कुमाऊं दौरा

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वह अगले 15 दिनों तक कुमाऊं के दौरे पर हैं। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ बैठक कर संक्रमण की रोकथाम को लेकर तैयारियों का जायजा भी लेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड से नैनीताल की तमाम पर्यटन गतिविधियां ठप पड़ी हैं। ऐसे में होटल कारोबारियों के साथ ही नाव, रिक्शा और घोड़ा चालकों के सामने आर्थिक संकट मंडरा रहा है। जल्द वह होटल, नाव, घोड़ा, रिक्शा संचालकों और स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर उनसे वार्ता करेंगी। बताया कि कोविड के दौर में घाटा झेल रहे लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी