सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ : सीएम धामी

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आपदा राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे है। आपदा से हुई क्षति के बाद पुनर्निर्माण के कार्य भी शुरु हो गए हैं। जल्द ही हालात भी सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलना प्राथमिकता है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:36 PM (IST)
सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ : सीएम धामी
आपदा के इस कठिन समय में सरकार आपके साथ है। कोई भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने हीराडुंगरी और सिराड़ पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को आपदा राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने व हालात को सामान्य करने के निर्देश दिए।

शनिवार की दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यालय पहुंचे। जहां से वह सबसे पहले हीराडुंगरी में आपदा प्रभावित त्रिलोक सिंह के परिवार के पास पहुंचे। त्रिलोक सिंह की बेटी अरुमा सिंह उम्र 15 वर्ष आपदा की भेंट चढ़ गई थी। उन्होंने वहां पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने रास्ते, सड़क आदि की समस्या के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद सीएम सिराड़ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने आपदा पीड़ित चंदन सिंह से उनके घर जाकर मुलाकात की। चंदन सिंह की पत्नी लीला देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में सरकार आपके साथ है। कोई भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा।

इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आपदा राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे है। आपदा से हुई क्षति के बाद पुनर्निर्माण के कार्य भी शुरु हो गए हैं। जल्द ही हालात भी सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलना प्राथमिकता है। जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को सरकार की ओर से मिलने वाली राहत राशि तत्काल दी जा रही है।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पंकज भट्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी