जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की कल्‍याकारी योजनाएं : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि भाजपा की योजनाओं व कार्यों को आम जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता की है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:01 PM (IST)
जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की कल्‍याकारी योजनाएं : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख तक को जिम्मेदारियां बांटी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि भाजपा की योजनाओं व कार्यों को आम जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता की है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा।

धारी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे रावत ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख तक को जिम्मेदारियां बांटी। कार्य समितियों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही अगले छह महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत ने की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कमला आर्य, जिला उपाध्यक्ष रघुवर जोशी आदि शामिल रहे। कार्यसमिति का संचालन मंडल महामंत्री दीप मेलकानी व महामंत्री हिरेश बिष्ट ने किया।

आशीर्वाद यात्रा के जरिये जनता के बीच जाएंगे

हल्द्वानी : आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक का आयेाजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की। भाजपा प्रदेश मंत्री व यात्रा प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने 20 व 21 अगस्त को रक्षा एवं पर्यटन केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट भी जिले में पहुंचेंगे। यात्रा लालकुंआ से आरंभ होकर हल्द्वानी में प्रस्थान करेंगी। बिष्ट ने कहा कि भट्ट के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नवीन दुम्का आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी