कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार संवेदनशील, क्षेत्रीय विधायक दास को सौंपा लंबित मांगों का ज्ञापन

लोनिवि परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल जोशी की टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने लंबित समस्याओं पर चर्चा की। पुरानी पेंशन बहाली पदोन्नति समायोजन सुगम दुर्गम का पुर्ननिरधारण गोल्डन कार्ड में संसोधन आदि मांगें रखी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 06:48 PM (IST)
कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार संवेदनशील, क्षेत्रीय विधायक दास को सौंपा लंबित मांगों का ज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल ऐसोसिएशन कुमाऊं क्षेत्र का पहला त्रैमासिक बैठक आयोजित किया गया।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल ऐसोसिएशन कुमाऊं क्षेत्र का पहला त्रैमासिक बैठक आयोजित किया गया। विधायक चंदन राम दास ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार संवेदनशील है। उनकी लंबित मांगों पर भी विचार हो रहा है। 

लोनिवि परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल जोशी की टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने लंबित समस्याओं पर चर्चा की। पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, समायोजन, सुगम, दुर्गम का पुर्ननिरधारण, गोल्डन कार्ड में संसोधन आदि मांगें रखी। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की हितों की रक्षा करनी होगी। वह लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलित हैं। लेकिन सरकार की तरफ से उपेक्षा जारी है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। जिस पर सरकार को विचार करना होगा। इस मौके पर पूर्व दर्जामंत्री राजेंद्र टंगड़िया, जयदत्त पांडे, मोहन सिंह राठौर, प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी, क्षेत्रीय महामंत्री कंचन कुमार आर्य, राम सिंह भैसोड़ा, देवराज सिंह पांडे, जीवन चंद्र पांडे, राजेंद्र सिंह देवली, कमला रावत, गीता देवी, सूरज कुमार आर्य, पंकज कुमार, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील, मनोज सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

छह दिनों तक आयोजित होंगे डिग्री कॉलेज खेल मैदान पर प्रतियोगिताएं

बागेश्वर : युवा कल्याण और खेल विभाग ने संयुक्त रूप से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया। विधायक चंदन राम दास और डीएम विनीत कुमार ने शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिताएं छह दिनों तक आयोजित की जाएंगी। अंडर 14, 17 और अंडर 21 वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। 

विधायक दास ने कहा कि जिला स्तरीय खेलकूद महाकुंभ में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर होगा। वह बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। आगामी खेलकूद प्रतियोगिता खोली में बनने जा रहे नए स्टेडियम पर आयोजित होंगे। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। अन्य खिलाड़ियों से भी उम्मीद है। सरकार खेलों को बढ़वा दे रही है। जिससे कॅरियर भी बन रहा है। 

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विकास खंड कपकोट के हितेश सिंह प्रथम, गरुड़ के नीरज शाह द्वितीय और बागेश्वर के अभिषेक वर्मा तृतीय रहे। 400 मीटर में हितेश, वैभव बिष्ट, सुनील कुमार, 800 मीटर में राजा असवाल, मनोज गढ़िया, हेम रावल, 1500 मीटर में अशोक कुमार, मनोज, गोकुल सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, ततृीय रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, देवेंद्र नाथ गोस्वामी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, गणेश धपोला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी