महंगाई को काबू में करने पर सरकार असफल, कांग्रेसियों ने हल्‍द्वानी के बुद्ध पार्क में फूंका सरकार का पुतला

बुद्ध पार्क में नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल के दाम हर हफ्ते बढ़ रहे हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ चुका है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:10 PM (IST)
महंगाई को काबू में करने पर सरकार असफल, कांग्रेसियों ने हल्‍द्वानी के बुद्ध पार्क में फूंका सरकार का पुतला
2022 के चुनावी दंगल में इनकी हार निश्चित है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रदेश सरकार को महँगाई रोकने के मामले में विफल बताते हुए बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि नौकरी पेशा से लेकर किसान वर्ग भी बढ़ती महँगाई से परेशान हैं। लेकिन भाजपा सरकार राहत देने की बजाय मुद्दों को डायवर्ट करने में जुटी है। जनता की समस्याओं से इन्हें कोई मतलब नहीं।

बुद्ध पार्क में नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल के दाम हर हफ्ते बढ़ रहे हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ चुका है। दाल व अन्य खाद्य सामग्री के दाम भी आसमान छू रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार को जनता के इस दर्द से कोई लेना-देना नहीं। पिछली सरकार में दस रुपए कीमत बढ़ने पर सड़क पर उतर हल्ला मचाने भाजपा के नेता अब गायब हो चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता अब इन जुमलेबाजो की असलियत जान चुकी है। 2022 के चुनावी दंगल में इनकी हार निश्चित है। कांग्रेस से पूर्व भाजपा जिन महंगाई व बेरोजगारी आदि पर हमलावर रहती थी। अब उन्‍हीं मुददों पर खुद संभाल नहीं पा रही है। इस पर केंद्र व राज्‍य की तरफ से कोई कुछ बोलने वाला नहीं है।

जनता बदलाव का मन बना चुकी है। क्योंकि, कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि हर वर्ग के लोगों की हित चाहती है। पुतला दहन में प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, हाजी सुहैल सिद्दीकी, माला वर्मा, शशि वर्मा, वरुण प्रताप भाकुनी, सौरभ भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, पार्षद डेविड, राजेन्द सिंह, रजत, जितेंद्र आर्य, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी