टैक्स व पेनाल्टी वसूली के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

लॉकडाउन के दौरान गौला व नंधौर नदी में पंजीकृत वाहनों को रोड टैक्स व परमिट टैक्स में छूट न देने और जुर्माना लगाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 04:31 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:12 AM (IST)
टैक्स व पेनाल्टी वसूली के विरोध में सरकार का पुतला फूंका
टैक्स व पेनाल्टी वसूली के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, लालकुआं: लॉकडाउन के दौरान गौला व नंधौर नदी में पंजीकृत वाहनों को रोड टैक्स व परमिट टैक्स में छूट न देने और जुर्माना लगाने से नाराज काग्रेस कार्यकर्ताओं व वाहन स्वामियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया गया।

मंगलवार को दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता व वाहन स्वामी व बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कोरोना संक्रमण के चलते हर कोई आर्थिक संकट से जूझ रहा है। गौला व नंधौर में पंजीकृत वाहन स्वामी भी काम न मिलने के कारण काफी परेशान रहे। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार को लॉकडाउन में किए गए अपने वादे के अनुसार वाहन स्वामियों की मदद करनी चाहिए लेकिन सरकार वाहन स्वामियों को टैक्स में छूट देने के बजाय उन पर पेनाल्टी लगाकर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। वरिष्ठ काग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नही है।

प्रदर्शनकारियों ने 30 सितंबर तक टैक्स में छूट न देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने राज्य सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। कार्यक्रम में प्रमोद कॉलोनी, जीवन कबडवाल, यूथ कांग्रेस के विस क्षेत्र अध्यक्ष कमल दानू, किसान नेता एनके कपिल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, शेखर जोशी, बीना जोशी, पुष्कर दानू सहित काफी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी