सरकारी बिल्डिंग में जाकर युवक ने किया सुसाइड, गौलापार के बागजाला स्थित प्रशिक्षण केंद्र की घटना

बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र को लाकडाउन के दौरान क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। यहां सरकारी क्वाटर भी बने हुए हैं। शनिवार सुबह काठगोदाम पुलिस को सुसाइड के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर मौके पर पहुंचे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:41 PM (IST)
सरकारी बिल्डिंग में जाकर युवक ने किया सुसाइड, गौलापार के बागजाला स्थित प्रशिक्षण केंद्र की घटना
मृतक की पहचान ग्राम बिलौरी, झिरौली जिला बागेश्वर के राजेंद्र सिंह पुत्र बच्ची सिंह के तौर पर की।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : गौलापार के बागजाला स्थित ग्राम्य विकास विभाग के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पासबुक व एक रिश्तेदार की मदद से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त भी कर ली। वहीं, इस सुसाइड की घटना ने प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े किए हैं। क्योंकि, युवक चुपके से पहले अंदर घुसा। उसके बाद कमरे में पहुंचा। और सुसाइड कर लिया। पुलिस इस बिंदु की जांच में जुटी है।

बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र को लाकडाउन के दौरान क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। यहां सरकारी क्वाटर भी बने हुए हैं। शनिवार सुबह काठगोदाम पुलिस को सुसाइड के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर मौके पर पहुंचे। देखा कि युवक विश्राम गृह के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ है। गले के मफलर से उसने फंदा बनाया था। शव को नीचे उतारने पर एक बैंक पासबुक भी मिली।

एसओ के मुताबिक पूछताछ के बाद टीपीनगर निवासी कारोबारी दलीप सिंह रौतेला को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद उन्होंने मृतक की पहचान ग्राम बिलौरी, झिरौली जिला बागेश्वर के राजेंद्र सिंह पुत्र बच्ची सिंह के तौर पर की। दलीप सिंह भी इसी गांव का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मृतक मैग्नेसाइट कंपनी में नौकरी करता था। उसके तीन बच्चे भी हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह गौलापार के प्रशिक्षण केंद्र में कैसे पहुंचा।

chat bot
आपका साथी