दमुवाढूंगा में 200 बेसहारा गायों को रखने के लिए बनेगा गो सेवा आश्रम

गायें बूढ़ी हो जाती हैं या दूध देना बंद कर देती हैं तो लोग उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। नगर निगम के पास भी कोई व्यवस्था नहीं है। शहर के ही सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी ने एक और अनूठी पहल की है। दमुवाढूंगा में 200 गायों की व्यवस्था की जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:57 AM (IST)
दमुवाढूंगा में 200 बेसहारा गायों को रखने के लिए बनेगा गो सेवा आश्रम
दमुवाढूंगा में 200 बेसहारा गायों को रखने के लिए बनेगा गो सेवा आश्रम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : जब गायें बूढ़ी हो जाती हैं या फिर दूध देना बंद कर देती हैं तो लोग उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। नगर निगम के पास भी कोई व्यवस्था नहीं है। शहर के ही सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी ने एक और अनूठी पहल की है। दमुवाढूंगा में 200 गायों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रविवार को भूमि भूजन किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी की ओर से स्व. बालकिशन देवकी जोशी निस्वार्थ जनसेवा समिति के तहत अपने दादा-दादी स्वर्गीय डुंगरदेव जोशी, हीरा देवी व पिता-माता स्व. बालकिशन जोशी व देवकी देवी की स्मृति में चौपुला दमुवाढूंगा में गो सेवा आश्रम खोला जा रहा है। भूमि दो बीघा है। जोशी ने बताया कि जहां-तहां घायल गायें पड़ी रहती हैं और दर्द से तड़पती हैं। उन पर किसी की नजर नहीं पड़ती है। इन बेसहारा गायों को मदद करने का मन था। लंबे समय से तैयारी चल रही थी। अब गोसेवा आश्रम में ऐसे 200 गायों को रखा जा सकेगा।

भूमि पूजन में समरपाल चौधरी, जोगेंद्र राणा ने सामूहिक रूप से किया गया। जोशी ने बताया कि आश्रम में चारे की व्यवस्था समरपाल चौधरी की ओर से की जाएगी। जोगेद्र आश्रम के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान धर्मानंद जोशी, विपिन थुवाल, कांतिबल्लभ जोशी, वैष्णवी जोशी, विशाल शर्मा, संदीप बिष्ट, महेश भट्ट, रवि थुवाल, कैलाश जोशी आदि शामिल रहे। वहीं जोशी ने तीन एंबुलेंस दान की हैं। साथ ही स्व. बालकृष्ण देवकी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक भी संचालित किया जाता है।

chat bot
आपका साथी