आधी रात को लड़की वालों ने लौटाई बरात, कारण जानकर हो जाएंगे स्‍तब्‍ध

यूपी नवाबगंज से आई बरात बुधवार रात लड़की वालों ने वापस लौटा दी। लड़के द्वारा एक सप्ताह पहले लड़की को भेजे गए मैसेज से बिगड़ी बात से नौबत शादी टूटने तक की आ गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 11:46 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:42 PM (IST)
आधी रात को लड़की वालों ने लौटाई बरात, कारण जानकर हो जाएंगे स्‍तब्‍ध
आधी रात को लड़की वालों ने लौटाई बरात, कारण जानकर हो जाएंगे स्‍तब्‍ध

सितारगंज, जेएनएन : यूपी नवाबगंज से आई बरात बुधवार रात लड़की वालों ने वापस लौटा दी। लड़के द्वारा एक सप्ताह पहले लड़की को भेजे गए मैसेज से बिगड़ी बात से नौबत शादी टूटने तक की आ गई। लड़के ने दूसरी लड़की से विवाह कर लेने का मैसेज वाट्सएप पर भेजा था। लड़की ने यह बात अपने परिजनों से बताई जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया था जिसके बाद लड़के ने मैसेज मजाक में कर देने की बात कहीं। इसकी गारंटी लड़के पक्ष के कई लोगों ने लड़की वालों से ली कि हम बारात लेकर आएंगे। लेकिन बरात के साथ गारंटी लेने वालेन पहुंचे तो लड़की वाले भड़क गए और उन्होंने बारात वापस लौटा दी।

इस्लामनगर क्षेत्र की एक लड़की का विवाह यूपी के नवाबगंज के ईद जहांगीर गांव के युवक के साथ तय हुआ था। बताया जा रहा है कि लड़के ने एक सप्ताह पहले अपनी होने वाली  पत्नी को मैसेज किया कि वह किसी और लड़की से मोहब्बत करता है। उसी के साथ उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसे देखते ही लड़की के होश उड़ गए और उसने सारी बात परिजनों को बताई थी। इसी के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे थे पुलिस के सामने गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने लड़के की बात को झूठ ठहराया और कहा कि लड़के की किसी अन्य लड़की से शादी नहीं हुई है। इसके बाद लड़की वाले विवाह को तैयार हो गए थे।

तय तारीख के अनुसार बुधवार को लड़के वाले बारात लेकर  पहुंचे थे बारात के साथ लड़के की गारंटी लेने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के न होने से लड़की वाले भड़क उठे। और उन्होंने लड़के के साथ विवाह करने से मना कर दिया। जिसके बाद बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा हाथ जोड़कर लड़की वालों के सामने गिड़गिड़ाता रहा कि उसने मज़ाक में मैसेज किया था। लेकिन लड़की वाले लड़के की बात मानने से इनकार कर दिया। आखिरकार रात रात 12 बजे के बाद  बारात को वापस लौटना पड़ा। कन्या पक्ष के लोगों ने विवाह में खर्च हुए रकम भी लड़के  से वापस करने को कहा।

यह भी पढ़ें : प्रकाश जोशी को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

यह भी पढें : हड़ताल पर हाई कोर्ट सख्‍त, सरकार से पूछा निजी चिकित्सक हड़ताल कर सकते हैं या नहीं

chat bot
आपका साथी