रुद्रपुर में गन प्वाइंट पर छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में आरोपितों ने की तोड़फोड़, 45 हजार लूटे

रुद्रपुर रम्पुरा निवासी महिला के घर में घुसकर उसकी पुत्रियों से छेड़छाड़ कर दी गई। विरोध करने पर तमंचे के बल पर घर में तोड़फोड़ की गई। साथ ही पथराव भी किया गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर 45 हजार की नकदी भी लूट ले गए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:34 PM (IST)
रुद्रपुर में गन प्वाइंट पर छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में आरोपितों ने की तोड़फोड़, 45 हजार लूटे
रुद्रपुर में गन प्वाइंट पर छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में आरोपितों ने की तोड़फोड़, 45 हजार लूटे

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : रुद्रपुर रम्पुरा निवासी महिला के घर में घुसकर उसकी पुत्रियों से छेड़छाड़ कर दी गई। विरोध करने पर तमंचे के बल पर घर में तोड़फोड़ की गई। साथ ही पथराव भी किया गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर 45 हजार की नकदी भी लूट ले गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रम्पुरा, वार्ड नंबर आठ निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी बिल्लू राम ने बताया कि दो मई की रात उसका परिवार घर में ही था। इसी बीच मोहल्ले के ही जागन के पुत्र दीपक और रवि अपने साथी किशन और छुटका के साथ जबरन घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने तमंचे के बल पर उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देख उसका 10 साल का पुत्र और बहन सुनीता बीच बचाव को आई तो हमलावरों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही घर में भी तोड़फोड़ की।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने जान से मारने की नियम से तमंचे से फायर भी किया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर घर में रखी 45 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने घर में पथराव भी किया। बाद में उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दीपक, रवि, किशन और छुटका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी