इस बरसात में एक लाख पौधे लगाएगी मित्र पुलिस, जुलाई तक चलेगी मुहिम

उत्तराखंड पुलिस महिला वैलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक अलकनंदा की जवानों के बच्चों के लिए ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद अब पुलिस कर्मी रोज एक-एक पौधा लगाएंगे। आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण में हाथ बंटाने को प्रेरित किया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 09:23 PM (IST)
इस बरसात में एक लाख पौधे लगाएगी मित्र पुलिस, जुलाई तक चलेगी मुहिम
मासी में चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने ग्रामीणों व रामगंगावैली स्कूल के 25 बच्चों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : कानून व्यवस्था व कोरोना से बचाव को सख्ती के साथ मित्र पुलिस पर्यावरण संरक्षण जैसे रचनात्मक कार्यों में भी कदम बढ़ाएगी। पुलिस मुख्यालय की इस पहल को मुकाम तक पहुंचाने के लिए कप्तान की अगुआई में खाकी ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए बंजर धरा को हरा भरा बनाने की मुहिम भी शुरू कर दी है। पूरे वर्षाकाल में ऑक्सीजन देने, मृदा व जल संरक्षण में सहायक विविधि प्रजातियों के बहुपयोगी एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

उत्तराखंड पुलिस महिला वैलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक अलकनंदा की जवानों के बच्चों के लिए ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद अब पुलिस कर्मी रोज एक-एक पौधा लगाएंगे। आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण में हाथ बंटाने को प्रेरित किया जाएगा। पूरे राज्य में एक लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कप्तान पंकज भट्ट के निर्देशन पर में पूरे जनपद में पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। एसएसपी ने मातहतों से कोरोनाकाल में मानवसेवा व जवाबदे पुलिसिंग के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी तत्परता दिखाने का आह्वïान किया है। उधर चौखुटिया के मासी में चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने आसपास के ग्रामीणों व रामगंगावैली स्कूल के 25 बच्चों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे। विद्यार्थियों ने बहुपयोगी पौधों को गोद ले इन्हें लगाकर आजीवन संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान प्रबंधक संतोष मासीवाल, प्रधानाचार्य पूनम वर्मा आदि मौजूद रहीं।

पुलिस वेलफेयर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर शानदार पहल की गई है। बरसात में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर इस मुहिम को अंजाम दिया जाएगा। इससे पहले भी महामारी के समय में मिशन हौसला के तहत जरूरतमंदों को राशन, दवा व ऑक्सीजन पहुंचाकर पुलिस में मित्र पुलिस होने की मिसाल पेश की। पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में इसकी सराहना हो रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी