महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के आवास पर मुलाकात के बाद पांच लाख से अधिक की ठगी, जान‍िए क्‍या है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर मुलाकात के बाद एक युवक ने कारोबारी से 5.30 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:05 AM (IST)
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के आवास पर मुलाकात के बाद पांच लाख से अधिक की ठगी, जान‍िए क्‍या है मामला
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के आवास पर मुलाकात के बाद पांच लाख से अधिक की ठगी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर मुलाकात के बाद एक युवक ने कारोबारी से 5.30 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं राज्यपाल के आवास पर ठगी का मामला सामने आने के कारण सुर्खियों में है।

अलकनंदा कालोनी धानमिल बरेली रोड निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रियल एस्टेट (जमीन) का कारोबार करता है। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात सिमजुरी, चितरंजन, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) निवासी सतीश कुमार से लोधी एस्टेट नई दिल्ली में भगत सिह कोश्यारी के आवास पर हुई थी। जहां पर वह कोश्यारी के पीए से अपने व्यावसायिक कार्य के संबंध में बात करने गया था। इसके बाद उसका सतीश कुमार के साथ उठना-बैठना हो गया। सतीश ने बताया कि उसकी तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह से पहचान है।

जितेंद्र का कहना है कि उसने सतीश को बताया कि 2012 में उसका, पत्नी तथा बेटे का वीजा छह माह के लिए निरस्त किया गया। फिर 2013 में वीजा यूके एंबेसी द्वारा 10 वर्षों के लिए निरस्त कर दिया गया। इस पर सतीश ने बताया कि वह वीजा बना देगा। इसके एवज में वर्ष 2018 में सात लाख रुपये ले लिए। लेकिन वीजा नहीं बनवाया।

वर्ष 2019 में सतीश ने चुनाव होने की बात कहकर वीजा बनाने से मनाने से मना कर रुपये वापस करने की बात कही। अलग-अलग बार में एक लाख, 50 हजार व 20 हजार रुपये दे दिए। जबकि 5.30 लाख रुपये नहीं दिए। वह सतीश के घर पहुंचा तो पता चला कि उसने अन्य लोगों से भी ठगी की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपित पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी