ऊधमसिंह नगर में झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फौजी समेत चार पर केस

युवती का आरोप‍ है कि फौजी ने युवती का शारीरिक शोषण किया। विवाह के लिए दबाव डालने पर गालीगलौज और धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित फौजी पर दुष्कर्म और अन्य तीन पर गालीगलौज और धमकी का केस दर्ज कर लिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:18 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फौजी समेत चार पर केस
पीडि़ता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती का शारीरिक शोषण किया। विवाह के लिए दबाव डालने पर गालीगलौज और धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित फौजी पर दुष्कर्म और अन्य तीन पर गालीगलौज और धमकी का केस दर्ज कर लिया है।

ट्रांजिट कैंप निवासी युवती ने सौंपी तहरीर में कहा है कि यूपी के जिला बरेली, अलीगंज, ग्राम धनैती निवासी अंकित कुमार पुत्र रामेश्वर उसकी दूर के रिश्ते में आता है। अंकित फौजी है और वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। बताया कि एक साल पहले अंकित रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में अपने रिश्तेदार के घर आया था। इस दौरान उसकी और अंकित की जान पहचान हुई थी। अंकित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह अपने घर बरेली वापस चला गया और उससे बातचीत करनी बंद कर दी। इस पर उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान अंकित के स्वजन रामश्री, विक्रम और परवेश पुत्र शेर ङ्क्षसह ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फत्र्याल ने बताया कि अंकित पर दुष्कर्म और अन्य पर गालीगलौज और धमकी का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी