गरुड़ में बारिश से चार मकान क्षतिग्रस्त और दो पैदल पुलिया बही, प्रभावितों ने पड़ोसी के घरों में ली शरण

गरुड़ काफलीगैर और बागेश्वर विकास खंड जलमग्न होने लगे हैं। काफलीगैर क्षेत्र में दो पैदल पुल बह गए हैं। चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है। राजस्व पुलिस नुकसान का जायजा लेने में जुटी हुई है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:52 PM (IST)
गरुड़ में बारिश से चार मकान क्षतिग्रस्त और दो पैदल पुलिया बही, प्रभावितों ने पड़ोसी के घरों में ली शरण
जय लाल पुत्र विशन राम का मकान ध्वस्त हो गया, गौशाले में दबने से एक गाय की मृत्यु हो गई

जागरण संवाददाता, बागेश्वर/गरुड़ : बारिश से गरुड़, काफलीगैर और बागेश्वर विकास खंड जलमग्न होने लगे हैं। काफलीगैर क्षेत्र में दो पैदल पुल बह गए हैं। चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है। राजस्व पुलिस नुकसान का जायजा लेने में जुटी हुई है।

तहसील गरुड़ के ङ्क्षपगलो गांव निवासी जय लाल पुत्र विशन राम का मकान ध्वस्त हो गया है। गौशाले में दबने से एक गाय की मृत्यु हो गई है। काफलीगैर निवासी नारायण राम पुत्र जोगा राम का मकान अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया है। इसके अलावा मेहनरबूंगा निवासी विशन राम पुत्र प्रताप राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। अन्य सूचना के अनुसार सैज में बरसाती नाला उफना गया है। जिससे किशन ङ्क्षसह पुत्र भवाना ङ्क्षसह के मकान के समीप बने चैक डैम बह गए हैं। खौलसीर में मल्लीधार बेगड़ को जोडऩे वाली पैदल पुलिया ध्वस्त हो गई है। इधर, भनारतोली-सिमस्यारी गांवों को जोडऩे वाला पुल भी बह गया है।

लाहुरघाटी में भूस्खलन ने मचाई तबाही

दो दिन से लगातार हो रही बारिश लाहुर घाटी के लिए आफत बनकर आई। अतिवृष्टि से लाहुर घाटी के गांवों में भारी भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन से तीन मकान, एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए और गैराज में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल ने घाटी का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। अतिवृष्टि के चलते लाहुर घाटी के कई गांव भूस्खलन की चपेट में आ गए। उडख़ुली गांव में दुर्गा राम पुत्र रतन राम के मकान के पीछे से भारी भूस्खलन होने से मकान की दीवार टूट गई। जिससे कमरे के अंदर मलबा भर गया और घर का सारा सामान मलबे में दब गया। जखेड़ा गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से देवकीनन्दन मिश्रा पुत्र केशव दत्त की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा जखेड़ा में महेश ङ्क्षसह पुत्र पदम ङ्क्षसह की गैराज में खड़ी कार भी स्लाइड आने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीगांव में प्रेम ङ्क्षसह पुत्र हयात ङ्क्षसह तथा पार्वती देवी पत्नी खड़क ङ्क्षसह के मकान के पीछे भारी भूस्खलन होने से मकान ध्वस्त हो गए। घरेलू सामान, खाद्य सामग्री व गैस सिलेंडर भी मलबे में दब गए। इसके अलावा घाटी के कई गांवों में भूस्खलन होने से ग्रामीणों के आंगन दरक गए और खेत मलबे से पट गए।

इधर, राआजूहा उडख़ुली प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा ने बताया कि ऐसे में राजकीय जूनियर हाइस्कूल का मुख्य भवन को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्राम प्रधान राजन राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंदन लाल, सुरेश चंद्र, रामलाल, धनीराम आदि ने शीघ्र सुरक्षा दीवार लगाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी