महिलाओं ने मारा छापा, पूर्व महिला कांग्रेस नेत्री शराब बेचतीं पकड़ी गईं

जहां एक ओर महिलाएं नशे के खिलाफ आंदोलन चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज की एक प्रतिष्ठित महिला एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अपने घर में ही शराब बेच रहीं हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:16 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:55 PM (IST)
महिलाओं ने मारा छापा, पूर्व महिला कांग्रेस नेत्री शराब बेचतीं पकड़ी गईं
महिलाओं ने मारा छापा, पूर्व महिला कांग्रेस नेत्री शराब बेचतीं पकड़ी गईं

लालकुआं, जेएनएन : जहां एक ओर महिलाएं नशे के खिलाफ आंदोलन चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज की एक प्रतिष्ठित महिला एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अपने घर में ही शराब बेच रहीं हैं। सोमवार को स्थानीय महिलाओं ने छापा मारा तो काले कारोबार का खुलासा हो गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के घर से 20 पाउच शराब बरामद कर ली और महिला घर से फरार है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रविवार की शाम छह बजे बिंदुखत्ता के तिवारीनगर गब्दा क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं ने छापा मारा और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता भट्ट को शराब के साथ पकड़ लिया। इसी बीच हो-हल्ला होने पर भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपित महिला मौके से फरार हो गई। महिलाओं ने कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनको भी जमकर लताड़ा। इधर, कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके से 20 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किए हैं। आरोपित महिला के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपित महिला कांग्रेस के महिला संगठन की पूर्व पदाधिकारी है।

महिलाओं से उलझने भी लगी थी आरोपित

लंबे समय से शराब बेचने की सूचना मिलने पर जब स्थानीय महिलाओं ने कांग्रेस नेत्री के घर पर छापा मारा तो वह उनसे भी उलझने लगी थी। जैसे-जैसे उसने स्थानीय महिलाओं का गुस्सा बढ़ता देखा तो वह फरार हो गई। मौके पर महिलाओं ने काफी मात्रा में शराब को नष्ट भी किया है। छापामार कार्रवाई में उर्मिला धामी, मोहनी देवी, लीला देवी, शांति देवी, जानकी बिष्ट, नीतू जोशी, लक्ष्मी पंत, पदमा देवी, लछिमा देवी, पुष्पा देवी रहीं।

यह भी पढें : नैनी झील का अस्तित्‍व बचाने को सूखाताल के दिन बहुरेंगे, तीन करोड़ का टेंडर जारी

यह भी पढ़ें : चाइना की तर्ज पर भारत में भी वेस्ट कुकिंग ऑयल से बनेगा डीजल, जानिए

chat bot
आपका साथी