Uma Bharti in Almora : पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमाभारती पहुंची दूनागिरि, वैष्णवी शक्तिपीठ में लगाया ध्यान

Uma Bharti in Almora वह दो दिन इन सुरम्य वादियों में गुजार खुद को तरोताजा करेंगी। इसी कड़ी में बुधवार को वह प्रसिद्ध वैष्णवी शक्ति पीठ द्रोणगिरि मंदिर पहुंची। यहां इस समय वह ध्यान मुद्रा में हैं। इसके बाद वह कुमाऊं मंडल विकास निगम के दुधोली स्थित विश्रामगृह में रुकेंगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 02:08 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 09:56 PM (IST)
Uma Bharti in Almora : पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमाभारती पहुंची दूनागिरि, वैष्णवी शक्तिपीठ में लगाया ध्यान
मई 2017 तथा उससे पूर्व यहां आकर वह ध्यान साधना कर चुकी हैं।

द्वाराहाट (अल्मोड़ा) : Uma Bharti in Almora : पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं साध्वी उमा भारती ने आध्यात्मिक शांति के लिए एक बार फिर द्रोणगिरि पर्वतमालाओं का रुख किया है। यहां पहुंचते ही वह प्रसिद्ध वैष्णवी शक्ति पीठ द्रोणगिरि (दूनागिरि) मंदिर पहुंची और काफी देर ध्यान मुद्रा में रहीं।

साध्वी उमा का द्रोणगिरि पर्वत श्रंखलाओं से पुराना लगाव है। इससे पहले वह मई 2017 में यहां आ चुकीं हैं। तब वह दूसरी बार योगदा सत्संग आश्रम व विभांडेश्वर मंदिर भी पहुंची थीं। गुरुवार को साध्वी कुकुछीना (कौरवछीना) से करीब तीन किमी दूर महावतार बाबा की सिद्ध गुफा में ध्यान लगाएंगी। साध्वी दो दिन सुरम्य वादियों में अध्यात्म की अनुभूति कर खुद को तरोताजा करेंगी।

रजनीकांत भी महावतार बाबा के अनुयायी

साध्वी उमा भारती ही नहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी पौराणिक द्वारका के पांडवखोली गुफा में ध्यान लगाने आते रहते हैं। महर्षि योगानंद की योगी कथामृत से महावतार बाबा के अनुयायी बने अभिनेता रजनीकांत यहां आकर अध्यात्म में डूब जाते हैं। काला व दरबार फिल्मों की सफलता के लिए वह द्वाराहाट पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, जूही चावला, मनोज वाजपेयी भी इन सुरम्य वादियों का अलौकिक आनंद ले चुके हैं।

रानीखेत ने भाजपाइयों ने किया उमा का स्वागत

दूनागिरि जाने से पहले साध्वी उमा से भाजपाइयों ने वन विश्राम गृह में शिष्टïाचार मुलाकात की। साध्वी ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वयं भी प्रयास करें। इस मौके पर पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, प्रेम शर्मा, राजेंद्र सिंह, रेखा पांडे, सीमा जसवाल आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : बौद्ध धर्म पर आधारित विषय और स्कालर्स का ब्योरा जुटाएंगे विश्वविद्यालय

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी