पूर्व मंत्री यशपाल आर्य बोले, चाढ़े चार साल तक भाजपा में घुटन महसूस की

कांग्रेस कमजोर होती है तो देश और विकास कमजोर होता है। साढ़े चार साल तक भाजपा में घुटन महसूस की। कांग्रेस ने जो सम्मान दिया उसे कभी भुला नहीं सकता। कांग्रेस ने ही हमें एक ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:44 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:44 AM (IST)
पूर्व मंत्री यशपाल आर्य बोले, चाढ़े चार साल तक भाजपा में घुटन महसूस की
पूर्व मंत्री यशपाल आर्य बोले, चाढ़े चार साल तक भाजपा में घुटन महसूस की

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कांग्रेस कमजोर होती है तो देश और विकास कमजोर होता है। साढ़े चार साल तक भाजपा में घुटन महसूस की। कांग्रेस ने जो सम्मान दिया, उसे कभी भुला नहीं सकता। कांग्रेस ने ही हमें एक ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया। यह बात पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान कही।

मंगलवार को रुद्रपुर कांग्रेस कार्यालय में यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान आर्य ने कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास गुम हो चुका है। किसान आंदोलन में किसानों की आवाज दबा दी गई। 750 किसान शहीद हुए, लखीमपुर खीरी घटना हुई, इन सभी में भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार मौन रही। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक समान चुनाव नतीजे होंगे।

इसके लिए कांग्रेसियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि यशपाल आर्य के आने से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने पहले भी पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, डा. गणेश उपाध्याय, सुमित्तर भुल्लर, राजेंद्र पाल ङ्क्षसह, कामेश्वर जेटली, शिल्पी अरोरा, आदेश चौहान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी