युगल की शादी में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बने मददगार, बिन बैंड बाजा, बारात लिए सात फेरे

शादी को लेकर हर युगल के मन में बैंड बाजा और बारात का ख्वाब होता है। लेकिन परिजनों की अनुमति के बगैर शादी रचाने वाले प्रेमी जोड़ी को शांतिपूर्ण ढंग से शादी करनी पड़ी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:05 PM (IST)
युगल की शादी में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बने मददगार, बिन बैंड बाजा, बारात लिए सात फेरे
युगल की शादी में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बने मददगार, बिन बैंड बाजा, बारात लिए सात फेरे

रुद्रपुर, जेएनएन : शादी को लेकर हर युगल के मन में बैंड बाजा और बारात का ख्वाब होता है। लेकिन परिजनों की अनुमति के बगैर शादी रचाने वाले प्रेमी जोड़ी को शांतिपूर्ण ढंग से शादी करनी पड़ी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय के सहयोग से शांतिपुरी में यह अनोखी शादी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जिसमें स्थानीय लोग शादी के गवाह बने।

शान्तिपुरी क्षेत्र के श्रीलंका टापू में प्रेमी युगल की अनोखी शादी हुई। युगल में पिछले कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परन्तु परिजन शादी को तैयार नहीं थे। बात बिगड़ने व पुलिस की नौबत आने से पहले ही मामला स्थानीय निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय तक पहुंचा। उन्होंने दोनों पक्षों को मान मनव्वल करवाने का जिम्मा उठाया। तमाम कोशिशों के बाद भी परिजन विवाह को राजी नहीं हुए।

परिजनों की नाराजगी के बावजूद प्रेमी युगल विवाह की जिद पर अड़े थे। जिसके बाद डॉ. गणेश उपाध्याय व महिपाल सिंह बोरा ने श्रीलंका टापू निवासी प्रेमी युगल ममता और श्यामपुर के श्याम कुमार का विवाह गांव के ही मां पूर्णागिरी व मां कालिका मन्दिर प्रांगण में विधि विधान से करवाया।

शादी के बाद उपाध्याय ने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र के तमाम वयोवृद्ध समाजसेवियों को साथ लेकर निर्बल, असहाय व जरुरतमंद लोगों के लिए एक वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किच्छा विधानसभा क्षेत्र मे करवाएंगे। जिसके लिए विस्तृत रूपरेखा तय की जा रही है। विवाह कार्यक्रम पुरोहित कृष्ण मोहन पाण्डेय ने सम्पन्न करवाया। उनके साथ तमाम ग्रामीण इस विवाह के साक्षी बने।

chat bot
आपका साथी