पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का तंज, बोले-धुआं छोड़ रही डबल इंजन की सरकार

कांग्रेस पार्टी की संविधान समारोह दिवस पर शिरकत करने गंगोलीहाट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में केवल विकास के नाम पर धुआं छोड़ रही है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:07 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:07 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का तंज, बोले-धुआं छोड़ रही डबल इंजन की सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का तंज, बोले-धुआं छोड़ रही डबल इंजन की सरकार

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट : कांग्रेस पार्टी की संविधान समारोह दिवस पर शिरकत करने गंगोलीहाट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में केवल विकास के नाम पर धुआं छोड़ रही है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने सत्ता में आने पर गंगोलीहाट में पशु महाविद्यालय का निर्माण करने और गणाई गंगोली को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का दावा किया।

गुरुवार को स्थानीय ब्यालपाटा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जहां एक लीटर सरसों का तेल 70 रु पये प्रति लीटर था, वहीं अब डबल इंजन की सरकार में यह 225 रु पये प्रति लीटर पहुंच गया है। गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य में 69 हजार लोगों की पेंशन बंद कर दी है। रोजगार के अवसर पर बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को गैस सिलिंडर पर 200 रु पये की सब्सिडी दी जाएगी, हर परिवार के दो लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी, एपीएल के लोगों को गेहूं चार व चावल नौ रुपये प्रतिकिलो दिया जाएगा।

वृद्ध लोगों को अनिवार्य प्रोत्साहन राशि के रू प में पेंशन दी जाएगी। वृद्धा, विधवा व अन्य पेंशन डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने 32 हजार लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, मगर आज 32 लोगों को भी रोजगार नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि गंगोलीहाट में जो आइटीआइ खोला गया था, उसे प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ आइटीआइ में मर्ज कर दिया है। गंगोलीहाट में कांग्रेस शासन में स्वीकृत पशु महाविद्यालय को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इसी तरह से बेरीनाग में खोला गया महिला चिकित्सालय भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार बनते ही इन्हें खोलने की बात कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश के हर व्यक्ति की प्रतिवर्ष आय में एक लाख, 75 हजार की वृद्धि हुई, वहीं कर्नाटक के बाद राजस्व वृद्धि के मामले में उत्तराखंड उनकी सरकार में दूसरे स्थान पर था। कांग्रेस शासन में जहां 18 प्रकार की पेंशन योजनाएं लागू की गई थीं, उन्हें वर्तमान की भाजपा सरकार ने रोक लगा दी है। महिलाओं का पौष्टिक आहार भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में स्वीकृत मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क का निर्माण कार्य सरकार बनते ही शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी