वन मंत्री ने रुद्रपुर में की सभी डिवीजन की समीक्षा, पदोन्‍नति से लेकर अन्‍य समस्‍याओं के समधान का दिया भरोसा

प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग और श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान विभगीय समस्याओं और पदोन्नति से लेकर श्रमिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:43 PM (IST)
वन मंत्री ने रुद्रपुर में की सभी डिवीजन की समीक्षा, पदोन्‍नति से लेकर अन्‍य समस्‍याओं के समधान का दिया भरोसा
वन मंत्री ने रुद्रपुर में की सभी डिवीजन की समीक्षा, पदोन्‍नति से लेकर अन्‍य समस्‍याओं के समधान का दिया भरोसा

रुद्रपुर, जागरण संववाददाता : प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग और श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान विभगीय समस्याओं और पदोन्नति से लेकर श्रमिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

एक निजी कार्यक्रम के बाद सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने वन विभाग के सभी डिवीजन की समीक्षा की। इस मौके पर वन विभाग में स्टाफ की कमी पर जहां चर्चा हुई। वहीं श्रम विभाग में श्रमिकों की समस्याओं को जाना। मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल मे जो भी सुविधाएं श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार ने दिए जाने के निर्देश दिए थे, उनका लाभ पूरा मिला कि नहीं। साथ ही बाहर से आने वाले मजदूरों के कार्ड, उनका खाता नंबर लिए जाने के लिए कहा गया था। ताकि राशन किट उनको मिले। इस दिशा में मनोयोग से काम हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी राशन किट का वितरण किया था। 

मंत्री ने कहा कि श्रमिकों का जीवन बेहतर हो इसके लिए प्रयास किए गए। इस दिशा में अभी भी लगातार प्रयास चल रहा है। श्रम विभाग की तरफ से बताया गया कि कुल 35 हजार राशन किट का वितरण किया गया। इस पर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अभी भी 75 हजार राशन किट का भुगतान नहीं हो सका है। बैठक में विधायक राजकुमार ठुकराल, एडीएम वित्त उत्तम सिंह चौहान सहित श्रम और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी