रामनगर में शावक को वन विभाग ने मां से मिलाया, सुरक्षा को लेकर गांव में किया जा रहा अनाउंस

रामनगर में शावक को वन विभाग की टीम ने उसकी मां से मिला दिया है। इसके साथ ही से सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग द्वारा गांव में सतर्कता बरतने के लिए अनाउंस कराया जा रहा है। शवक के साथ घूम रहा तेंदुआ सुरक्षा को लेकर अधिक चौकन्‍ना रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:51 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:51 AM (IST)
रामनगर में शावक को वन विभाग ने मां से मिलाया, सुरक्षा को लेकर गांव में किया जा रहा अनाउंस
रामनगर में शावक को वन विभाग ने मां से मिलाया, सुरक्षा को लेकर गांव में किया जा रहा अनाउंस

रामनगर, जागरण संवाददाता : रामनगर में खेत में अकेले मिले शावक को वन विभाग की टीम ने उसकी मां से मिला दिया है। इसके साथ ही से सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग द्वारा गांव में सतर्कता बरतने के लिए अनाउंस कराया जा रहा है। शवक के साथ घूम रहा तेंदुआ सुरक्षा को लेकर अधिक चौकन्‍ना रहा है। शावक को नुकसान पहुंचने की आशंका में वह आक्रामक हो जाता है।  

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत रामनगर रेंज में गन्ने के खेत के किनारे ग्रामीणों ने रविवार देर शाम एक तेंदुए का शावक घूमता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शावक को कब्जे में लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक दुष्यंत शर्मा के पास लाए। शावक एक से डेढ़ माह का प्रतीत हो रहा था। वह कमजोर था। पशु चिकित्सक शर्मा ने उसे ग्लूकोज चढ़ाया। शावक से अलग होने की वजह से तेंदुए द्वारा लोगों पर हमले की भी आशंका थी।

ऐसे में रात में उसे उपचार देकर वन विभाग की टीम शावक को उसकी मां से मिलाने के लिए वापस खेत में ले गई। खेत में ले जाकर शावक को छोड़ दिया। साथ ही उसकी निगरानी के लिए दो कैमरे भी लगाए गए। सुबह जब वनकर्मी खेत में गए तो शावक वहां नहीं दिखा। कैमरे में तेंदुआ शावक को ले जाती दिखी। वन कर्मियों ने बताया कि तेंदुआ अपने शावक को उठाकर ले गई है। चूंकि गुलदार आसपास भी हो सकती है। इसलिए सुरक्षा बरतने के लिए गांव में लाउडस्पीकर से कहा जा रहा है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी