Nainital weather forecast : मैदानी क्षेत्रों अगले दो दिन मुसीबत बढ़ा सकता है कोहरा, गलन वाली ठंड करेगी परेशान

तीन दिन की राहत के बाद कोहरा फिर घना होने लगा है। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में कोहरे के हालात बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:04 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:04 AM (IST)
Nainital weather forecast : मैदानी क्षेत्रों अगले दो दिन मुसीबत बढ़ा सकता है कोहरा, गलन वाली ठंड करेगी परेशान
मैदानी क्षेत्रों अगले दो दिन मुसीबत बढ़ा सकता है कोहरा, गलन वाली ठंड करेगी परेशान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : तीन दिन की राहत के बाद कोहरा फिर घना होने लगा है। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में कोहरे के हालात बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से लेकर घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस समय हवा का रुख उत्तर व दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। कोहरे की वजह से अगले दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। बीस जनवरी के बाद कोहरा साफ होने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पिथौरागढ़, नैनीताल के तापमान में सुधार
पर्वतीय क्षेत्रों में आजकल अच्छी धूप खिल रही है। धूप निकलने से पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में सुधार हुआ है। रविवार को अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, पिथौरागढ़ का 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का तापमान दो डिग्री के सुधार के साथ 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दूसरी ओर मुक्तेश्वर और चम्पावत के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है।

रविवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान
स्टेशन         अधिकतम    न्यूनतम
हल्द्वानी        17.1     7.0
नैनीताल        17.6     5.8
मुक्तेश्वर        15.6     3.5
अल्मोड़ा        17.6     3.0
पिथौरागढ़       17.1     2.0
चम्पावत        14.8     0.6

chat bot
आपका साथी