Nainital Weather Update: तराई-भाबर में फिर ठंड का दौर शुरू, कोहरे और पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत

कोहरे फिर मुसीबत बढ़ा दी है। गणतंत्र दिवस पर कुमाऊं के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। पूर्वी व उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में फिर गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग ने कुमाऊं के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 06:42 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 06:42 AM (IST)
Nainital Weather Update: तराई-भाबर में फिर ठंड का दौर शुरू, कोहरे और पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत
Nainital Weather Update : तराई-भाबर में फिर ठंड का दौर शुरू, कोहरे और पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कोहरे ने एक बार फिर मुसीबत बढ़ा दी है। गणतंत्र दिवस पर कुमाऊं के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। पूर्वी व उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में फिर गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग ने कुमाऊं के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेषकर ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। कोहरे की वजह से दिन में ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में बीतता जनवरी ठंड देकर चिंता बढ़ा सकता है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में धूप निकलने से ठंड से राहत मिल सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंचा पारा

मंगलवार को अचानक तापमान में कमी आ गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे आ गया है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। सामान्य की तुलना में यह पांच डिग्री अधिक है। नैनीताल के तापमान में भी फिर गिरावट आने लगी है। मंगलवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया है। पिथौरागढ़ और चम्पावत के तापमान में भी कमी देखने को मिली है। तापमान में कमी के साथ ठंड फिर खुद का अहसास करानी लगी है।

मंगलवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम       न्यूनतम

हल्द्वानी            15.0            10.1

नैनीताल           11.8             3.0

मुक्तेश्वर           13.3             1.3

अल्मोड़ा          18.0             3.0

पिथौरागढ़        18.1             0.7

चम्पावत          17.0             1.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी