बाढ़ प्रभावितों को मिलेगा तराई राशन किट, कमिश्नर और डीआइजी ने जाना आपदा पीड़ितों का हाल

गुरुवार शाम को कुमाऊं कमिशनर सुशील कुमार और डीआइजी नीलेश आनंद भरणे रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संजय नगर खेड़ा भूतबंगला रम्पुरा पहाड़गंज और टांजिट कैंप क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:40 PM (IST)
बाढ़ प्रभावितों को मिलेगा तराई राशन किट, कमिश्नर और डीआइजी ने जाना आपदा पीड़ितों का हाल
नगर निगम और राजस्व टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करेगी।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: तराई में लगातार दो दिन हुए बारिश के बाद आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कुमाऊं कमिशनर सुशील कुमार और डीआइजी नीेलेश आनंद भरणे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगाें की मदद के लिए दो दिन में तराई राशन राहत किट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही नगर निगम और राजस्व टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करेगी।

गुरुवार शाम को कुमाऊं कमिशनर सुशील कुमार और डीआइजी नीलेश आनंद भरणे रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संजय नगर खेड़ा, भूतबंगला, रम्पुरा, पहाड़गंज और टांजिट कैंप क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसका समाधान करने के एसडीएम रुद्रपुर प्रत्युष सिंह को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिशनर सुशील कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए खादय पदार्थों की व्यवस्था की गई है। लोगों ने बताया कि वह कम है, इस पर अधिक मात्रा में खादय पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कहा कि प्रभावितों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि प्रभावितों लोगों के लिए तराई राशन कीट की भी व्यवस्था की जा रही है। शनिवार तक इसे लोगों तक वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लोग अपने घरों में ही भोजन तैयार कर सके।  इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसडीएम रुद्रपुर प्रत्युष कुमार सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी