सल्ट के मरचूला में फिश एंग्लिंग महोत्सव शुरू, विधायक सल्ट ने किया शुभारंभ

बुधवार को सल्ट ब्लॉक के मरचूला में तीन दिनी फिश एंग्लिंग का शुभारंभ विधायक महेश जीना व एसडीएम गौरव पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। विधायक जीना ने कहा कि जिम कॉर्बेट से करीब है। साहसिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां पलायन रोकने में मील का पत्थर साबित होंगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 12:50 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 12:50 PM (IST)
सल्ट के मरचूला में फिश एंग्लिंग महोत्सव शुरू, विधायक सल्ट ने किया शुभारंभ
25 युवक युवतियों को भी मत्स्य आखेट में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है।

जागरण संवाददाता, मानिला (रानीखेत) : मरचूला में फिश एंग्लिंग (मत्स्य आखेट) शुरू हो गया है। इसमें विभिन्न राज्यों के साहसिक पर्यटन से जुड़े लोग हिस्सा ले रहे हैं। स्थानीय स्तर पर 25 युवक युवतियों को भी मत्स्य आखेट में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है। ताकि युवा पीढ़ी अपने गांव देश में पाई जाने वाली प्रजातियों का करीब से जान समझ सकें। साथ ही पलायन पर लगाम लगा मत्स्य पालन व प्रशिक्षण के जरिये स्वरोजगार से जोडऩा भी एंग्लिंग का मकसद है।

पर्यटन विभाग की पहल पर रियल एडवेंचर लोहाघाट (चंपावत) के तत्वावधान में बुधवार को सल्ट ब्लॉक के मरचूला में तीन दिनी फिश एंग्लिंग का शुभारंभ विधायक महेश जीना व एसडीएम गौरव पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। विधायक जीना ने कहा कि जिम कॉर्बेट से करीब है। साहसिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां सल्ट क्षेत्र से पलायन रोकने में मील का पत्थर साबित होंगी। रोजगार के साधन क्षेत्र में ही मुहैया कराने होंगे। रामनगर, काशीपुर फिर दिल्ली आदि महानगरों में बस चुके हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सल्ट क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने को तमाम कार्य किए। इसी सोच के साथ ठोस प्रयास करने की जरूरत है। पहाड़ में बहुत कुछ हो सकता है। बस सही दिशा देने की आवश्यकता है। 

पर्यटन ही पहाड़ का आधार 
एसडीएम गौरव पांडे ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय पहाड़ में आर्थिकी का आधार है। उन्होंने क्षेत्र में मत्स्य आखेट के साथ ही अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देकर सैलानियों को आकर्षित किए जाने पर जोर दिया। साथ ही विभागीय व प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पहले दिन मुख्य प्रशिक्षक संजीव परोडिय़ा, गणेश सिंह, विनीत राय, सहायक प्रशिक्षक दीपक राय, दीपेशनेगी ने स्थानीय युवाओं को मत्स्य आखेट की बारीकियां गिनाईं। इस अवधि में फिश एंग्लिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी