प्रदेश में पहला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल रुद्रपुर में खुला

प्रदेश में पहला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल रुद्रपुर में खुल गया है। 100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में जिले के करीब नौ लाख लोगों को इलाज की सुविधा दी जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 12:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:42 PM (IST)
प्रदेश में पहला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल रुद्रपुर में खुला
प्रदेश में पहला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल रुद्रपुर में खुला

रुद्रपुर, जेएनएन : प्रदेश में पहला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल रुद्रपुर में खुल गया है।  100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में जिले के करीब नौ लाख लोगों को इलाज की सुविधा दी जाएगी। यहां श्रमिक परिवारों के साथ ही बाहरी लोगों को भी जिला अस्पताल के बराबर शुल्क अदा करने पर ओपीडी की सेवा मिल सकेगी।

अस्पताल के नवनिॢमत भवन का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक ङ्क्षसह रावत व सांसद भगत ङ्क्षसह कोश्यारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर अस्पताल का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कहा कि इस चिकित्सालय से डेढ़ लाख श्रमिकों व उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान जैसी योजना लाकर बड़ा कदम बढ़ाया है। श्रम मंत्री डॉ. हरक ङ्क्षसह रावत ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है। किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल ङ्क्षसह, ईएसआइ के क्षेत्रीय निदेशक मो. इरफान, उप निदेशक हीरा ङ्क्षसह, अस्पताल प्रभारी डॉ. ललित ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।

पांच एकड़ में 97 करोड़ खर्च

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के इस अस्पताल को पांच एकड़ भूमि पर तैयार किया गया है। 97.72 करोड़ खर्च किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अभी यह अस्पताल मात्र 30 बेड का है, जिसे बाद में 100 बेड का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों को भी इस योजना में जोड़ा जाना है।

मोदी के नेतृत्व में दोबारा बनेगी सरकार : गंगवार

किच्छा : केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार दोबारा बनेगी। उनके नेतृत्व में सरकार भारत के नव निर्माण की रखी नींव पर भव्य इमारत बनाने का काम करेगी।

ईएसआइ अस्पताल के शुभारंभ से पहले केंद्रीय श्रम मंत्री ने पूर्व मंडी अध्यक्ष अजय पाल यादव के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए और पूरी जिम्मेदारी के साथ सरकार के कार्यों को जनता के सामने रखें। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायराना हमले के बाद भारत ने जो माहौल बनाया विश्व पटल पर पाकिस्तान अकेला खड़ा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यह भी पढ़ें : प्रकाश जोशी को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

यह भी पढ़ें : हड़ताल पर हाई कोर्ट सख्‍त, सरकार से पूछा निजी चिकित्सक हड़ताल कर सकते हैं या नहीं

chat bot
आपका साथी