लेनदेन को लेकर ऊधमसिंह नगर में फायरिंग, पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल

विवाद में मेडिकल स्टोर स्वामी के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। जिससे मेडिकल स्टोर स्वामी और उनके पुत्र घायल हो गए। पुलिस के पहुचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:18 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:18 AM (IST)
लेनदेन को लेकर ऊधमसिंह नगर में फायरिंग, पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल
फिलहाल पीड़ित पक्ष ने तहरीर नही दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। तराई विहार में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मेडिकल स्टोर स्वामी के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। जिससे मेडिकल स्टोर स्वामी और उनके पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के पहुचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक महानगर के तराई बिहार शनि मंदिर के पास रहने वाले हरि प्रसाद कश्यप का घर में ही मेडिकल स्टोर है। बताते है कि एक व्यक्ति ने उनके मेडिकल से चार माह पूर्व दवा उधार ली थी। शुक्रवार की रात हरि प्रसाद फोन करके पैसे लेने उनके घर चले गये। रुपये देने के बदले उन्होंने हरि प्रसाद की पिटाई कर दी। इस पर वह वापस घर आ गए। आरोप है कि कुछ देर बाद असलहों से लैस 8-10

लोग उनके घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। जिससे भगदड मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग करते हुए हरि प्रसाद के घर में पथराव भी किया। इससे हरि प्रसाद के साथ ही उनका पुत्र रजत, शभू घायल हो गये। यह देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा पुलिस टीम के साथ पहुंची लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गए थे। बाद में पुलिस को घटना स्थल से कई खाली कारतूस भी मिले। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने तहरीर नही दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

ऊधमसिंह नगर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी दो सगे भाइयों को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करना का मामला ठंडा भी न हुआ था कि शुक्रवार देर रात लेनदेन को लेकर फिर गोली चल गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हालांकि तीन लोग घायल है। कुमाऊं भर में सर्वाधिक अपराध ऊधमसिंह नगर में ही होते हैं। ड्रग, जमीन विवाद, दहेज व अवैध संबंधों के मामले में सबसे अधिक अपराध होते हैं। कई अपराधों में उप्र से सटा होने के चलते अपराधी आसानी से सीमा पार कर जाते हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी