रुद्रपुर में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकासान

अज्ञात कारणों के चलते रुद्रपुर पहाड़गंज निवासी व्यक्ति के स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकंलन किया जा रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 02:01 PM (IST)
रुद्रपुर में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकासान
रुद्रपुर में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकासान

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : अज्ञात कारणों के चलते रुद्रपुर पहाड़गंज निवासी व्यक्ति के स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकंलन किया जा रहा है। पहाड़गंज निवासी परवेज पुत्र शाहबउद्दीन की तीनपानी में स्क्रैप का गोदाम है। 

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अचानक गोदाम में रखे कबाड़ में आग लग गई। धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने परवेज को सूचना दी। जब तक परवजे गोदाम में पहुंचता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस पर उसने सूचना दमकल कर्मियों को दी।

सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्क्रैप कारोबारी परवेज ने बताया कि आग से गोदाम में रखा लाखों का कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकंलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग, बुझाया

पहाड़गंज में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पहाड़गंज निवासी कलावती देवी गुरुवार शाम को घर में खाना बना रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई। यह देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए और दमकल कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने रेता और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी