पिता ने गला दबाकर की थी गर्भवती नागालिक बेटी की हत्या, लोकलाज के भय से गढ़ी आत्महत्या की कहानी
कांडा क्षेत्र में लोक-लाज की डर से एक गर्भवती नाबालिग को उसके पिता ने ही मार दिया। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बागेश्वर, जेएनएन : कांडा क्षेत्र में लोक-लाज की डर से एक गर्भवती नाबालिग को उसके पिता ने ही मार दिया। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले की जांच की जा रही है। पुलिस चार से पांच संदिग्धों के डीएनए जांच को सैंपल लेने की तैयारी कर रही हैं। शनिवार को नाबालिग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मृतका के गांव पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी मृतका नाबालिग के पिता प्रकाश चंद्र कांडपाल पुत्र लक्ष्मी दत्त कांडपाल निवासी ग्राम मंतोली, हाल निवास जेठाई को बागेश्वर रोड के पास स्थित गंगनाथ मंदिर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की दादा-दादी के साथ रहती थी। बीते 7 जुलाई को लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। जिसके बाद आपसी कहासुनी हुई और वह अपने घर चला गया। उसी रात पिता फिर से लड़की के कमरे में गया व गला घोंटकर उसको मार दिया। उसके बाद अपने घर लौट आया। 8 जुलाई को वह फिर बच्ची के दादा-वहां गया और गांव वालों से कहा कि लड़की ने लोक लाज के डर से आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या वाली बात पर यकीन करते हुए ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर शव को शमशान घाट में दफना दिया था।
हत्या की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के बाद आइपीसी की धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते 8 जुलाई को कांडा क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई। जिसमें एक नाबालिग को मारकर उसके परिजनों ने दफना दिया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। मृतका नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 306 व पोस्को अधिनियम 5(एल)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मां का कहना था कि उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसने चार लोगों पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मिट्टी में दफन नाबालिग को निकाल पोस्टमार्टम कराया। तब जाकर यह पूरा खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें
बीस दिन से गांव में मंडरा रहा था तेंदुआ, लापरवाह बना रहा विभाग, मौका लगते ही महिला को बनाया निवाला