उत्तराखंड में खाई में गिरी प्रवासियों की कार, पिता-पुत्री की मौत, छह घायल, 27 को थी बेटी की शादी

रामनगर-बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीघट्टी क्षेत्र में प्रवासियों की कार खाई में जा गिरी। हादसे में पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में जान गंवा बैठी युवती की 27 अप्रैल को शादी थी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:33 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:33 AM (IST)
उत्तराखंड में खाई में गिरी प्रवासियों की कार, पिता-पुत्री की मौत, छह घायल, 27 को थी बेटी की शादी
उत्तराखंड में खाई में गिरी प्रवासियों की कार, पिता-पुत्री की मौत, छह घायल

भिकियासैंण/अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता : रामनगर-बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीघट्टी क्षेत्र में प्रवासियों की कार खाई में जा गिरी। हादसे में पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में जान गंवा बैठी युवती की 27 अप्रैल को शादी थी। इसी सिलसिले में प्रवासी परिवार तैयारी के लिए पैतृक गांव आ रहा था। 

दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। विकासखंड के कपोलीछीना कस्बे से लगे धमेड़ा बाजन गांव निवासी कमल सिंह रावत (55) दिल्ली में बस गए थे। 27 अप्रैल को उनकी बेटी किरन (20) का विवाह होना था। बताया जाता है कि शादी गांव से ही कराने का फैसला लिया गया था। इसी वजह से कमल सिंह बीती देर रात कार यूपी 16 एएक्स 3524 से परिवारी सदस्यों को लेकर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकले। सुबह चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी।

वाहन सवार तीन लोग जैसे तैसे पहाड़ी चढ़ कर सड़क तक पहुंचे। हादसे के बारे में बताया। क्षेत्र के युवा समाजसेवी भूपेंद्र सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, कैलाश जमनाल, अजय रावत, भगत मेहरा, हिम्मत जायसवाल आदि खाई में उतरे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। कमल सिंह व किरन दम तोड़ चुकी थी। तीन अन्य बुरी तरह घायल थे। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीस अहमद, तहसीलदार नेहा रानी ने मय टीम दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को 108 सेवा से चिकित्सालय ले जाया जा रहा है। 

हरड़ा हादसे के घायल 

= चालक बागंबर सिंह पटवाल पुत्र पदम् सिंह पटवाल निवासी कपसोली मासी 

= मंजू देवी पत्नी कमल सिंह रावत निवासी धमेड़ा बाजन भिकियासैंण

= हेमा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा भिकियासैंण 

= नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह सिनौड़ा गांव 

= श्याम सुंदर सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी धमेड़ा बाजन  

= ललित सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी कड़ाकोट बाजन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी