मोदी मैदान में आयोजित महापंचायत के लिए भारी संख्या में पहुँच रहे किसान, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर रुद्रपुर मोदी मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए भारी संख्या में किसान पहुँच रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस एवं पीएससी बल तैनात किए गए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:29 PM (IST)
मोदी मैदान में आयोजित महापंचायत के लिए भारी संख्या में पहुँच रहे किसान, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित
मोदी मैदान में आयोजित महापंचायत के लिए भारी संख्या में पहुँच रहे किसान, राकेश टिकैत करें संबोधित

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर रुद्रपुर मोदी मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए भारी संख्या में किसान पहुँच रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस एवं पीएससी बल तैनात किए गए हैं। यहां करीब एक लाख किसानों को सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की भीड़ लगातार उमड़ भी रही है।

रुद्रपुर मोदी मैदान में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। कृषि कानून के विरोध में होने वाली इस महापंचायत में रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, बाजपुर, सितारगंज, हल्द्वानी, काशीपुर, गदरपुर, खटीमा, रुद्रपुर सहित अन्य स्थानों से किसान पहुचेंगे। महापंचायत में किसानों की उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्‍या में फोर्स तैनात की गई है।

सुबह से ही किसान एवं विभिन्न संगठन श्रमिक संयुक्त मोर्चा, इंटरार्र्क श्रमिक संगठन, छात्र संगठन, तराई किसान संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा सहित तमाम संगठनों से अब तक करीब 10 हजार किसान यहां पहुँच चुके हैं। किसानों ने कहा कि कृषि कानून को लेकर उनमें रोष व्याप्त है। इसे वापस लेना होगा। कहा की कुछ लोग किसान आंदोलन को भटकाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन किसान अपनी मांग पर अटल हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी