सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

मुख्यमंत्री का बुधवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान में लोकार्पण व अभिनंदन समारोह में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के विरोध का किसान संगठनों नेे ऐलान किया था। इससे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिस सक्रिय भी थी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:01 PM (IST)
सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में
कार्यक्रम स्थल पर जाने की जिद पर किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता अड़ गए और इसे लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई।

जागरण संवाददाता, किच्छा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डीडी चौक पर रोक दिया। इससे खफा किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ धामी के खिलाफ नारेबाजी की। समझाने के बाद भी नहीं माने तो पुलिस ने सभी को जबरन हिरासत में लेकर पुलिस लाइन रुद्रपुर ले गई। जहां पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रिहा कर दिया।

मुख्यमंत्री का बुधवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान में लोकार्पण व अभिनंदन समारोह में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के विरोध का किसान संगठनों नेे ऐलान किया था। इससे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिस सक्रिय भी थी। मंडी समिति परिसर में किसान एकत्र हुए। वहां से वह जुलूस के रुप में दरऊ चौक से होते हुए डीडी चौक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। कार्यक्रम स्थल पर जाने की जिद पर किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता अड़ गए और इसे लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

पुलिस की सख्ती देख किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता डीडी चौक पर ही धरने पर बैठकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सीएम वापस जाओ नारेबाजी की। पुलिस ने धरना समाप्त करने के लिए किसानों को समझाने की कोशिश की,मगर किसान जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने सभी को जबरन हिरासत में लेकर बस में बैठाकर पुलिस लइान भेज दिया। जहां पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार होने वालों में संतोख सिंह, प्रभजोत सिंह संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी