ऊधमसिंह नगर में सीएम के विरोध को जाते किसान नेता गिरफ्तार

धामी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। ऐसे में किसान नेता फ्लाईओवर में सड़क पर लेट गए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर गदरपुर भेज दिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:58 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में सीएम के विरोध को जाते किसान नेता गिरफ्तार
सीओ अमित कुमार व निरीक्षक केसी भट्ट के साथ उनकी तीखी नोकझोंक व धक्की-मुक्की भी हुई।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। ऐसे में किसान नेता फ्लाईओवर में सड़क पर लेट गए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर गदरपुर भेज दिया।

किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के प्रदेश अध्यक्ष हरजेंदर ङ्क्षसह व जिलाध्यक्ष साहेब ङ्क्षसह के नेतृत्व में किसान गदरपुर मार्ग स्थित सोबती कालोनी के गेट पर एकत्र हुए। जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ङ्क्षसह जीतू के नेतृत्व में पहुंचे बाजपुर के किसानों को सीओ अमित कुमार, एसपी क्राइम मिथलेश कुमार, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा व निरीक्षक केसी भट्ट ने रोक दिया। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट फोर्स के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू को गाड़ी में बैठाकर ले गए। ऐसे में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सीओ अमित कुमार व निरीक्षक केसी भट्ट के साथ उनकी तीखी नोकझोंक व धक्की-मुक्की भी हुई। पुलिस के सामने नहीं चली तो फ्लाई ओवर पर ही लेट गए। पुलिस ने जबरन उनको उठाकर आवागमन सुचारु करवाया। किसान नेताओं की जिद पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू को फ्लाईओवर पर उनके सुपर्द किया। इसके बाद किसान नेताओं ने गिरफ्तारी दी तो पुलिस दो वाहनों से उन्हें गदरपुर थाने ले गई।

कार में आई खरोंच तो चालक को पीटा

फ्लाईओवर पर किसान नेताओं के समर्थन में आए व्यक्ति ने अपनी कार वहीं खड़ी कर दी। इस दौरान एक ट्रक से कार पर खरोंच आई तो किसान समर्थक ने ट्रक चालक को पीट उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाया।

गिरफ्तार किसानों ने की नारेबाजी

गदरपुर : मुख्यमंत्री के रुद्रपुर आगमन पर किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया और गदरपुर थाने ले आई। भाकियू नेता गुरसेवक ङ्क्षसह महार एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल ङ्क्षसह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर काले झंडे लेकर रैली निकाली। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल के नेतृत्व में करीब 200 किसानों को गाडिय़ों से गदरपुर थाने लाया गया। इस दौरान राजेंद्र पाल ङ्क्षसह, हरङ्क्षजदर ङ्क्षसह, साहब ङ्क्षसह, अरङ्क्षवदर ङ्क्षसह, सिद्धार्थ अरोरा, मनीष चौधरी, पूरन ङ्क्षसह, हरदीप ङ्क्षसह, गुरमीत ङ्क्षसह, मनदीप ङ्क्षसह, मनजीत ङ्क्षसह, सिमरन चौहान, हरदीप ङ्क्षसह आदि थे।

chat bot
आपका साथी