किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया

बैलपड़ाव क्षेत्र के धनपुर गांव में किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:25 PM (IST)
किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया
किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया

संसू,कालाढूंगी: बैलपड़ाव क्षेत्र के धनपुर गांव में किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। गोली मारते समय वह घर के बाहर बैठा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टा आत्महत्या मान रही है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे हरी सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र जोगेंद्र सिंह घर के बाहर स्टूल पर बैठा था। इसी दौरान उसने अपनी दो नाली लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे हरी सिहं के भेजे के चिथड़े उड़ गए। आंगन खुन से लाल हो गया। गोली की आवाज सुन कर घर वालों ने जब बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वह चीख-पुकार कर रोने लगे। मौके से पानी,गिलास व कच्ची शराब मिली। सूचना मिलते ही बैलपड़ाव चौकी प्रभारी भूपाल राम पौरी व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ मंहत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरी सिंह अपने पीछे पत्नी जसविंदर कौर व बेटे हरनदीप को रोता बिलखता छोड़ गये। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टा आत्महत्या मान रही है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गोली मारने का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी