Navratri 2021 : खरीदारी के लिए नवरात्र का हर दिन खास, जानें किस दिन क्या रहेगा मुहूर्त

Navratri 2021 चैत्र नवरात्र का मंगलवार से शुभारंभ हो गया है। 21 अप्रैल को रामनवमी तक आस्था का पर्व मनाया जाएगा। तिथियों का क्षय नहीं होने से इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहने वाली है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:35 AM (IST)
Navratri 2021 : खरीदारी के लिए नवरात्र का हर दिन खास, जानें किस दिन क्या रहेगा मुहूर्त
Navratri 2021 : खरीदारी के लिए नवरात्र का हर दिन खास, जानें किस दिन क्या रहेगा मुहूर्त

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Navratri 2021 : चैत्र नवरात्र का मंगलवार से शुभारंभ हो गया है। 21 अप्रैल को रामनवमी तक आस्था का पर्व मनाया जाएगा। तिथियों का क्षय नहीं होने से इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहने वाली है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस नवरात्र ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण खरीदारी के लिए हर दिन शुभ योग बन रहा है। माना जाता है कि नवरात्रि में की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है। नवरात्र में विशेष रूप से प्रॉपर्टी, वाहन, इलेक्ट्रानिक सामग्री की खरीद-बिक्री शुभ मानी जाती है।

चतुर्थी तिथि को सबसे खास मुहूर्त

श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक नवरात्र में दो सर्वार्थसिद्धि, एक-एक अमृतसिद्धि और पुष्य अमृत योग साथ ही तीन रवियोग बनेंगे। साथ ही आयुष्मान, सौभाग्य व महालक्ष्मी योग भी रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और वाहन खरीद-बिक्री के लिए 16 अप्रैल को चतुर्थी के दिन बहुत अच्छा मुहूर्त है। नवरात्र के हर दिन बनने वाले शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना गया है।

वाहन से लेकर औजार तक की खरीदारी

डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि नवरात्र में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की खरीदारी की जा सकती है। नवरात्र शक्ति का पर्व है, इसलिए सांसारिक उपभोग के साधन व भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की जा सकती है। औजार और ऊर्जा देने वाली चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।

जानें कब क्या योग रहेगा

14 अप्रैल: सर्वार्थसिद्धि योग

15 अप्रैल: आयुष्मान योग

16 अप्रैल: सौभाग्य व शोभन योग

17 अप्रैल: महालक्ष्मी योग

18 अप्रैल: रवि योग

19 अप्रैल: महालक्ष्मी योग

20 अप्रैल: मंगल, पुष्य (पुष्यामृत योग)

21 अप्रैल: रवि योग

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी