Nainital Weather Update : आज भी गर्मी और उमस सताएगी, कल से राहत मिलने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 और 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई थी। शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिससे उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:27 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:27 AM (IST)
Nainital Weather Update : आज भी गर्मी और उमस सताएगी, कल से राहत मिलने के आसार
बुधवार को तराई और भाबर वाले क्षेत्रों में दिनभर गर्मी और उमस का अहसास हुआ।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मौसम में एक बार फिर अचानक बदलाव देखने को मिला है। गर्मी और उमस ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। तराई और भाबर का तापमान बुधवार को अचानक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो गुरुवार को भी मौसम का यही हाल रहेगा। शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिससे उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 24 और 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई थी। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश या हिमपात के भी आसार जताए थे। पूर्वानुमान काफी हद तक सही रहा। बुधवार को तराई और भाबर वाले क्षेत्रों में दिनभर गर्मी और उमस का अहसास हुआ। इस बीच अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री से बढ़कर 28.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.34 डिग्री बढ़कर 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। |

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी आरके सिंह के मुताबिक गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फिर से उमडऩे लगेंगे। जिस कारण इन क्षेत्रों में पांच से दस मिलीमीटर तक बारिश की फुहारें पड़ सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली सकती है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी