नवीन सब्जी मंडी परिसर में वाहनों का प्रवेश वर्जित, बरेली रोड का गेट बंद किया गया

पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे लोगों की संख्या रोकने में मदद मिल रही है। नवीन सब्जी मंडी परिसर में चार पहिया और दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:20 AM (IST)
नवीन सब्जी मंडी परिसर में वाहनों का प्रवेश वर्जित, बरेली रोड का गेट बंद किया गया
नवीन सब्जी मंडी परिसर में वाहनों का प्रवेश वर्जित, बरेली रोड का गेट बंद किया गया

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे लोगों की संख्या रोकने में मदद मिल रही है। नवीन सब्जी मंडी परिसर में चार पहिया और दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। जिसके लिए बरेली रोड की तरफ से सब्जी मंडी का गेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिर्फ कुछ आवश्यक वाहनों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसे में मंडी परिसर में लगने वाला जाम काफी कम हो गया है। जबकि मंडी के पीछे की ओर से गेट खोला गया है। जिस रास्ते से बड़े ट्रक वाहन आदि आवागमन कर रहे हैं। जिससे पर्वतीय प्रदेशों व अन्य जगहों पर किए जा रहे माल ढुलान की आपूर्ति बाधित ना होने पाए।

बाजार क्षेत्र में पुलिस की ओर से भी नियम कायदे तीव्र किए गए हैं। जिसमें बाजार में बिना काम के घूमने वाले लोगों को थाने भेजा जा रहा है। जहां उनकी काउंसलिंग के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। वही कई लोगों को कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। ऐसे में कोरोना नियमों के प्रति लोगों की रुचि दिखाई दे रही है। सड़क पर बिना आवश्यक कार्य के घूमने वाले वाहनों की भी जांच हो रही है। जिसमें आपातकालीन या जरूरी कार्य के बिना सड़क पर आवागमन कर रहे वाहनों का चालान व सीज करने की कार्रवाई हो रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय है।

ईद के बाद बाजार से कम हुई भीड़

बाजार में उमड़ने वाली अनियंत्रित भीड़ ईद पर्व के बाद काफी हो गई है। जिसके लिए त्यौहार बीतने के साथ ही पुलिस की सख्ती का भी असर माना जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। जिसमें बाजार क्षेत्र में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए समय दिया गया है। पहले की अपेक्षा अब समय कम कर दिया गया है।

रविवार को बाजार में कम संख्या में दिखे लोग

रविवार को बाजार में बहुत कम संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। जबकि इससे पहले लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि रमजान और ईद पर्व के चलते लोगों की संख्या बाजार में अधिक हो जा रही थी। वहीं पर्व बीतने के बाद लोग सीमित संख्या में बाजार में पहुंच रहे हैं। जिससे सामान्य रूप से शारीरिक दूरी के साथ लोग खरीदारी कर रहे हैं। सुबह सात से 10 बजे तक लगने वाली बाजार में रविवार को लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान मंगल पड़ाव सब्जी मंडी, नवीन सब्जी मंडी स्थल आदि जगहों पर लोगों की संख्या नियंत्रित रही।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी