हल्द्वानी में आयोजित दीपावली मेले का समापन, महिलाओं ने हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर की बिक्री

गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था और उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट के सहयोग से गैस गैदाम रोड कुसुमखेड़ा में आयोजित दीपावली मेले का समापन हो गया। सात नवंबर से आयोजित मेले में नाबार्ड के सहयोग से गठित 15 समूहों ने खुद के तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 11:40 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 11:40 AM (IST)
हल्द्वानी में आयोजित दीपावली मेले का समापन, महिलाओं ने हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर की बिक्री
हल्द्वानी में आयोजित दीपावली मेले का समापन, महिलाओं ने हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर की बिक्री

हल्द्वानी, जेएनएन : गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था और उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट के सहयोग से गैस गैदाम रोड कुसुमखेड़ा में आयोजित दीपावली मेले का समापन हो गया। सात नवंबर से आयोजित मेले में नाबार्ड के सहयोग से गठित 15 समूहों ने खुद के तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

महिलाओं के तैयार हस्तशिल्प उत्पाद स्वेटर, बडिय़ां, ऐपण, दीये, मोमबत्ती आदि को लोगों ने काफी पसंद किया। पहाड़ी दालें, मसालों के स्टाल पर भी अच्छी रौनक रही। समापन पर नाबार्ड के डीडीएम विशाल कंसल ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। गिरिजा महिला विकास संस्था की अध्यक्ष गीता सत्यवली ने मेले आयोजित कराने के लिए मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट का आभार जताया। सत्यवली ने कहा कि ऐसे प्रयासों से समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।

राम मंदिर में अन्नकूट भोग 15 को

शहर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में 15 नवंबर को वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार भगवान गोवर्धन का पूजन किया जाएगा। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह श्री ठाकुर जी के विग्रह का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया जाएगा। वृंदावन से मंगाई गई पोशाक से भव्य श्रृंगार होगा। शाम चार बजे महाआरती के बाद ठाकुर जी को माल पुआ, पंच रत्नी से भोग लगाया जाएगा। पांच बजे भक्तों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। माल पुए का प्रसाद बनना प्रारंभ हो गया है। मंदिर में आने वाले भक्तों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की गई है।

chat bot
आपका साथी