वेतन व बोनस के लिए नैनीताल में कर्मचारी महासंघ भी विरोध में उतरा

वित्तीय संकट से जूझ रही नगर पालिका की मुश्किलें आसान होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों के विरोध के बाद वेतन और बोनस की मांग को लेकर निकाय कर्मचारी महासंघ फिर विरोध में उतर आया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:24 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:24 PM (IST)
वेतन व बोनस के लिए नैनीताल में कर्मचारी महासंघ भी विरोध में उतरा
वेतन व बोनस के लिए नैनीताल में कर्मचारी महासंघ भी विरोध में उतरा

नैनीताल, जागरण संवाददाता : वित्तीय संकट से जूझ रही नगर पालिका की मुश्किलें आसान होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों के विरोध के बाद वेतन और बोनस की मांग को लेकर निकाय कर्मचारी महासंघ फिर विरोध में उतर आया है। दोनों संगठनों से जुड़े कर्मियों ने एकजुट होकर अशोक वर्मा का घेराव कर वेतन और बोनस की मांग की। आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें अब आश्वासन नहीं एक नवंबर को खाते में वेतन और बोनस चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो दो नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

गुरुवार को निकाय कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष मोहन चिलवाल, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी अशोक वर्मा से वार्ता करने पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने अक्टूबर माह का वेतन, पेंशन और दीपावली बोनस दिए जाने की मांग की। अशोक वर्मा ने कर्मियों को बताया कि फिलहाल पालिका के पास वेतन और बोनस देने जितना बजट उपलब्ध नहीं है। शासन से बजट की मांग की गई है। जल्द ही कर्मियों को वेतन और बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। यह सुन कर्मचारी भड़क उठे।

उन्होंने कहा कि पालिका प्रबंधन की यह परंपरा बन गई है। हर माह वेतन के लिए पहले कर्मियों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है तब जाकर उनके खाते में वेतन पहुंचता है। इस बीच ईओ और कर्मियों के बीच काफी तनातनी भी हुई। कर्मियों ने चेताया कि उन्हें एक नवंबर तक उनके खाते में वेतन और दीपावली का बोनस डाला गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। इस दौरान महासंघ सचिव रितेश कपिल, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ सचिव सोनू सहदेव, सुनील खोलिया, हिमांशु चंद्रा, खीम सिंह राणा, शिवराज नेगी, कमल कुमार, मनजीत सहदेव, समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी