गरीबों, वंचितों की आवाज थीं एलिजाबेथ, निधन से अल्मोड़ा के समाजसेवियों में शोक की लहर

एलिजाबेथ व्हीलर का बीते बुधवार की देर सांय 84 वर्ष की उम्र में काठगोदाम में आकस्मिक निधन हो गया। एंग्लो इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाली व्हीलर ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे-कुचले गरीब असहाय ग्रामीणों की सेवा में बिताया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:14 PM (IST)
गरीबों, वंचितों की आवाज थीं एलिजाबेथ, निधन से अल्मोड़ा के समाजसेवियों में शोक की लहर
उनके सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें विभिन्न संस्थाओं ने कई सम्मानों से नवाजा गया था।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने वाली, महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन समर्पित करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एग्लो-इंडियन एलिजाबेथ व्हीलर का निधन हो गया है। उन्हें निधन से शोक की लहर है।

पौधार में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एलिजाबेथ व्हीलर का बीते बुधवार की देर सांय 84 वर्ष की उम्र में काठगोदाम में आकस्मिक निधन हो गया। एंग्लो इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाली व्हीलर ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे-कुचले गरीब, असहाय ग्रामीणों की सेवा में बिताया। उन्होंने दर्जनों अनाथ बच्चों का पालन पोषण कर उनको अच्छी शिक्षा देकर अपने पांव पर खड़ा किया। वॉल्टर व्हीलर सेवा समिति के माध्यम से उन्होंने अल्मोड़ा में परिवार परामर्श केंद्र का वर्षों तक संचालन किया। बहुत से परिवारों को जोड़ने का काम भी किया। व्हीलर एसएसबी के माध्यम से संचालित राइफल ट्रैनिंग में लगातार सक्रिय रहती थी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, सामाजिक कुरीतियों के अतिरिक्त वे लगातार कानूनी सहायता रोजगार मूलक प्रशिक्षणों का आयोजन करती थी। उनके सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें विभिन्न संस्थाओं ने कई सम्मानों से नवाजा गया था। 

व्हीलर की पौधार स्टेट उनकी तमाम गतिविधियों का केंद्र था। सामाजिक आंदोलनों के चलते लखनऊ के राजनीतिक गलियारों व प्रशासन पर उनका प्रभाव था। जिसके कारण वे लोगों की काफी मदद भी कर पाती थीं। उनके पिता ब्रिटिश सेना से जुड़े थे। माता भारतीय थी। वह पिछले काफी समय से बीमार थीं और काठगोदाम में रह रही थीं। उन्होंने आजीवन परिवार नहीं बनाया। सामाजिक कार्यकर्ता पीसी तिवारी, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, मनोज तिवारी, कैलाश शर्मा  सहित कई लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी